पालीकोठी कैंप कार्यालय से लेकर नगर निगम सभागार तक आयोजन
नगर निगम मुरादाबाद में नामित पार्षदों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर, जनप्रतिनिधि और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
भाजपा नेताओं ने दी जिम्मेदारियों के निर्वहन की सीख

कार्यक्रम से पहले पालीकोठी स्थित नगर निगम कैंप कार्यालय पर सभी नामित पार्षदों की उपस्थिति में महापौर विनोद अग्रवाल के साथ बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें नगर विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
पालीकोठी कैंप कार्यालय पर बैठक

पालीकोठी कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में महापौर विनोद अग्रवाल के साथ भाजपा के नामित पार्षद अमित सिंह मिंटू, अभिनव बंसल, विकल वाल्मीकि, हरीश प्रजापति, कुलदीप विश्नोई, रवि सैनी, दीपक यादव, ज्योति बंसल, हेमा खत्री और कमल गुलाटी मौजूद रहे। इस दौरान नगर की समस्याओं, विकास कार्यों और जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
नगर निगम सभागार में शपथ ग्रहण
इसके बाद नगर निगम सभागार में सभी नामित पार्षदों को विधिवत शपथ दिलाई गई।शपथ ग्रहण समारोह में महापौर विनोद अग्रवाल के साथ नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी गोपाल अंजान और भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडुला सहित कई जनप्रतिनिधि और पार्षद उपस्थित रहे।
महापौर विनोद अग्रवाल बोले- ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें

महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि “नगर निगम के नामित पार्षद शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।”उन्होंने सभी पार्षदों से अपेक्षा जताई कि वे ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
विकास- सुशासन के एजेंडे पर काम कर रही है सरकार: नगर विधायक रितेश गुप्ता
नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि “भाजपा सरकार विकास और सुशासन के एजेंडे पर काम कर रही है। नगर निगम में भी इसी सोच के साथ जनहित में कार्य किए जाएंगे।”
एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त बोले- समाधान सुनिश्चित कराएं

एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि “पार्षद जनता और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं। उनकी जिम्मेदारी है कि वे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से उठाएं और समाधान सुनिश्चित कराएं।”
जनसेवा ही प्राथमिकता: गोपाल अंजान
एमएलसी गोपाल अंजान ने कहा कि “नगर के समग्र विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करना होगा। भाजपा की प्राथमिकता हमेशा जनसेवा रही है।
शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने में योगदान देंगे: गिरीश भंडुला

भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडुला ने कहा कि “नवनियुक्त पार्षद संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने में योगदान देंगे।”
Hello world.