Cabinet Minister Dr. Sanjay Kumar Nishad बोले- जाति जनगणना में निषाद समाज रखे ध्यान, Majhwar & Turaeiha में दर्ज कराएं अपने को

मुरादाबाद समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने हेतु मंडलीय संगोष्ठी एवं युवा मत्स्य पालक संवाद का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने किया।

उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। मुरादाबाद समेत पूरे उत्तर प्रदेश मे में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने हेतु मंडलीय संगोष्ठी एवं युवा मत्स्य पालक संवाद का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने मत्स्य क्षेत्र की उपलब्धियों, भविष्य की योजनाओं एवं सरकार की प्रतिबद्धता को साझा किया। मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने मंडल के मत्स्य पालकों की बैठक में सहभागिता की साथ ही मछली मंडी निर्माण की घोषणा की।

डॉ संजय निषाद मत्स्य पालन मंत्री ने कहा कि मछुआ समाज के आर्थिक सशक्तिकरण का नया संकल्प है और हर हाथ को स्वरोजगा दिलाना है। अब मछली व्यापार को मिलेगा विश्वस्तरीय बाजार और प्रदेश मत्स्य व्यापार का हब बनेगा। आगे कहा कि मछली मंडी से खुलेगा कारोबार का द्वार और मिलेगा युवाओं को रोजगार। अवैध मत्स्य पालन पर सख्त कार्रवाई तय है मछुआ समाज और पर्यावरण की सुरक्षा सर्वोपरि है। प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद मंडल के दौरे पर रहे। इस अवसर पर उन्होंने पंचायत भवन सभागार में मंडल अंतर्गत आने वाले जनपदों के मत्स्य पालकों की बैठक को संबोधित किया।

मंत्री ने बैठक के दौरान मत्स्य पालकों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (मत्स्य पालन क्षेत्र हेतु), सघन मत्स्य पालन एरियेशन सिस्टम, निषाद राज बोट योजना, माता सुकेता केज सिस्टम, मत्स्य पालक कल्याण कोष (शिक्षा, चिकित्सा, आवास, विवाह, दैवीय आपदा एवं अन्य) सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि मछुआ समुदाय आर्थिक रूप से सशक्त हो और अधिक से अधिक युवा स्वरोजगार से जुड़ें।

मछली मंडी निर्माण मॉडल एवं लाभ मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि मंडल में मत्स्य व्यापार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद चंदौली में अल्ट्रा मॉडर्न फिश मंडी विकसित की जा रही है, जो एशिया की सबसे बड़ी मछली मंडी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना है कि इसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश के 06 अन्य जनपदों में अल्ट्रा मॉडर्न मछली मंडियां स्थापित की जाएंगी। मंत्री ने घोषणा की कि जनपद में भी मछली मंडी का निर्माण प्रस्तावित है। मुरादाबाद मंडी में भी थोक खुदरा बाजार एवं कोल्ड चेन, प्रशिक्षण सुविधाएं, प्रोसेसिंग यूनिट, सम्मेलन हॉल, रेस्तरां, ठंडा गोदाम इत्यादि सुविधाएँ होंगी। मछली मंडी से व्यापारियों को बेहतर मार्केट एक्सेस, अन्य राज्यों और विदेशों में मछली निर्यात, ट्रांसपोर्ट में लागत में कमी, और स्थानीय युवाओं व मत्स्य पालकों के लिए प्रचुर मात्रा में रोजगार उपलब्ध होगा। थाई मंगूर के उत्पादन पर सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जनपद में प्रतिबंधित थाई मंगूर का उत्पादन पूर्णतः प्रतिबंधित है।

उन्होंने बताया कि इस विषय में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि तत्काल प्रभाव से टीम बनाकर प्रतिबंधित थाई मंगूर के उत्पादन को रोका जाए और दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनहित एवं पर्यावरण की दृष्टि से ऐसे अवैध कार्यों को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का उद्देश्य मत्स्य पालकों को लाभ पहुँचाना, मत्स्य उत्पादन को बढ़ाना, और मत्स्य व्यापार को सुव्यवस्थित एवं आधुनिक बनाना है, जिससे प्रदेश मत्स्य क्षेत्र में देश में अग्रणी स्थान प्राप्त कर सके। जातीय जनगणना पर प्रतिक्रिया दी कि अधिसूचना जारी किया जाना एक ऐतिहासिक और साहसिक कदम है। यह केवल आंकड़ों का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, हक, सम्मान और हकदार समाजों के सशक्तिकरण की दिशा में निर्णायक प्रयास है।

उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना निषाद, मल्लाह, केवट, बिंद, कश्यप, गोंड, बाथम, धीवर, मांझी, रायकवार जैसे जलाशय आधारित, परंपरागत रूप से वंचित समाजों के लिए हक और हिस्सेदारी की सही तस्वीर सामने लाएगी। अब समाज की वास्तविक संख्या और उसकी राजनीतिक, आर्थिक और शैक्षिक हिस्सेदारी भी तय होगी। हम इस ऐतिहासिक फैसले का हृदय से स्वागत करते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पुनः प्रमाणित की है। यह निर्णय वंचित समाजों को हिम्मत देगा, हक देगा, और बराबरी की ताकत देगा। निषाद पार्टी पहले दिन से जातीय जनगणना की पक्षधर रही है। हम अपने समाज से अपील करते हैं कि इस जनगणना में पूरी जागरूकता, ईमानदारी और एकजुटता से भाग लें, ताकि हमारी सही संख्या दर्ज हो सके। उन्होंने कहा कि गिनती होगी, तभी हक मिलेगा और सही गिनती ही सही हिस्सेदारी की कुंजी है… को आधार मानते हुए सभी मछुआ समाज की उपजातियाँ मझवार और तुरहा में अपनी गिनती करवाना का काम करेगा।

इस दौरान ,आयोग सदस्य मिठाई लाल निषाद, लखनऊ उपनिदेशक मत्स्य एजाज नकवी, कोऑर्डिनेटर महिपाल कश्यप, क्षेत्रीय अध्यक्ष राजीव कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष उमाशंकर कश्यप, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार निषाद के अलावा मंडल के विभिन्न जनपदों से आये मत्स्य पालक, मछुआ प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं निषाद पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।