मुरादाबाद में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़: शेर-ए-पंजाब होटल में दिल्ली से लाई जाती थीं हसीनाएं, दस ग्राहक व गैंग सरगना गिरफ्तार, मालिक फरार

उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। शहर के बुध बाजार स्थित शेर-ए-पंजाब होटल में चल रहे देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कोतवाली नगर पुलिस और एएचटीयू टीम की संयुक्त कार्रवाई में 10 स्थानीय मुरादाबादी ग्राहक, गैंग सरगना और 3 युवतियां गिरफ्तार की गईं, जबकि होटल मालिक मौके से फरार हो गया। यह कार्रवाई 21/22 मार्च की रात मुखबिर की सूचना पर की गई, जिससे शहर में चल रहे इस संगठित अवैध धंधे का खुलासा हुआ।


ऐसे हुआ देह व्यापार के धंधे का खुलासा

पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में बाहर से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। इसके बाद क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर होटल पर छापा मारा गया, जहां कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले।


गिरफ्तार गैंग सरगना, ग्राहक और उनके पते


🔹 गैंग से जुड़े आरोपी
राहुल गुप्ता (गैंग सरगना/मैनेजर)
पुत्र: प्रदीप कुमार गुप्ता
निवासी: त्राणमुक्तेश्वर मंदिर वाली गली, बर्फानी ट्रेडर्स के पास, बुद्धि विहार, थाना मझोला, मुरादाबाद
उम्र: करीब 42 वर्ष

🔹 गिरफ्तार ग्राहक (मुरादाबाद निवासी)
वसीम पुत्र कय्यूम – किसरोल, थाना नागफनी (31 वर्ष)
रेहान पुत्र रिजवान – करुला मंदिर वाली गली, थाना कटघर (19 वर्ष)
🔹अमान पुत्र वकार अहमद – ईदगाह छोटी मस्जिद, थाना गलशहीद (22 वर्ष)
🔹विशाल पुत्र गुड्डू – इन्द्रा कॉलोनी, थाना कटघर (28 वर्ष)
🔹कैफ पुत्र मो. अहमद – किसरोल, थाना नागफनी (19 वर्ष)
🔹शिवकुमार पुत्र स्व. कल्याण सिंह – आशियाना कॉलोनी, सिविल लाइन (30 वर्ष)
🔹विकास पुत्र जयप्रकाश – दानिशाह की मिलक, थाना मझोला (38 वर्ष)
🔹अरविंद पुत्र कुंवर पाल सिंह – गोविन्द नगर, थाना कटघर (28 वर्ष)
🔹अमन पुत्र उमेश – गोविन्द नगर, थाना कटघर (23 वर्ष)
🔹कौशल पुत्र श्रीराम सिंह – पीतल बस्ती, बल्देवपुरी, थाना कटघर (23 वर्ष)

👩 गिरफ्तार युवतियां (दिल्ली व अन्य स्थानों से लाई गईं)


पुलिस ने 3 युवतियों को भी गिरफ्तार/रेस्क्यू किया है, जिन्हें गैंग सरगना द्वारा इस धंधे में लगाया गया था।

🏨 फरार आरोपी


सुरेंद्र सिंह (होटल मालिक)
होटल: शेर-ए-पंजाब
पता: स्पष्ट नहीं (फरार)

💰 बरामदगी


15 सेक्स वर्धक गोलियां
23 कंडोम व 2 खाली रैपर
₹26,520 नकद
17 मोबाइल फोन

🗣️ युवतियां बोली- पैसों की जरूरत के कारण हम झांसे में आ गईं


गिरफ्तार युवतियों ने पूछताछ में बताया कि: “हमारी आर्थिक स्थिति कमजोर थी। राहुल गुप्ता ने हमें ज्यादा पैसे कमाने का लालच दिया। उसने बताया कि यहां बाहर से लड़कियां आती हैं और अच्छी कमाई होती है। पैसों की जरूरत के कारण हम उसके झांसे में आ गईं और इस धंधे में शामिल हो गईं।”

👮 पुलिस की कार्रवाई

शहर कोतवाली पुलिस ने मु0अ0सं0 27/2026 मामला दर्ज किया है। इसमें धाराएं: 3/4/5 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 लगी है। आगे की जांच जारी है और फरार होटल मालिक की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

👮देह व्यापार के धंधा करने वालों को पकड़ने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी कोतवाली नगर श्रीमती सुनीता दहिया, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर राजेश कुमार सिंह, एएचटीयू प्रभारी निरीक्षक जवाहर लाल वर्मा, उपनिरीक्षक सुनीता चौधरी (चौकी प्रभारी बुध बाजार), उपनिरीक्षक गौरव कुमार (चौकी प्रभारी नई बस्ती), उपनिरीक्षक महावीर सिंह, उपनिरीक्षक मनोज त्यागी, उपनिरीक्षक अवधेश शर्मा, उपनिरीक्षक महेश भारद्वाज, उपनिरीक्षक रोकी रानी, हेड कांस्टेबल विजय कुमार, कांस्टेबल मनीष तोमर, कांस्टेबल संजय, कांस्टेबल निशांत मलिक, कांस्टेबल विनीत कुमार, महिला कांस्टेबल लता, महिला कांस्टेबल अनु तथा महिला कांस्टेबल पूजा शामिल रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!