Gold Investment के नाम पर 20.50 लाख की साइबर ठगी, मुकदमा

मुरादाबाद। गोल्ड इन्वेस्टमेंट में अधिक मुनाफे का लालच देकर 20 लाख 50 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर थाना साइबर क्राइम में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

वेबसाइट पर डायरेक्ट इन्वेस्ट करते हैं तो अच्छा मुनाफा मिलेगा


पीड़ित ने बताया कि उन्होंने गूगल सर्च इंजन पर गोल्ड इन्वेस्टमेंट से संबंधित जानकारी खोजी थी, जहां उन्हें CAPDYN कंपनी की वेबसाइट दिखाई दी। वेबसाइट पर दिए गए कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करने पर व्हाट्सऐप के माध्यम से बातचीत हुई। आरोपियों ने बताया कि यदि वह उनकी वेबसाइट पर डायरेक्ट इन्वेस्ट करते हैं तो अच्छा मुनाफा मिलेगा।

कुल 20.50 लाख रुपये की ठगी की गई


इसके बाद पीड़ित से अलग-अलग तारीखों में विभिन्न बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर कराए गए। 27 जनवरी 2026 को 50 हजार रुपये, 28 जनवरी 2026 को 10 लाख रुपये और 30 जनवरी 2026 को 10 लाख रुपये बैंक ऑफ इंडिया, बंधन बैंक तथा अन्य खातों में भेजे गए। इस तरह कुल 20.50 लाख रुपये की ठगी की गई।

ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई और साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी


जब पीड़ित ने मुनाफे या रकम वापस करने की बात कही तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला और संपर्क भी बंद हो गया। इसके बाद पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई और साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी।

दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा


पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और वेबसाइट से जुड़ी जानकारियों की जांच की जा रही है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!