Modi Raj में Mutawalli को अब देना पड़ेगा Waqf property का हिसाब, सिर्फ इसलिए बौखलाहट: Kunwar Basit Ali


लव इंडिया, मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला एवं महानगर के तत्वावधान में बुद्धि विहार स्थित कार्यालय पर वफ्फ बोर्ड सुधार कानून के अंतर्गत जनजागरण सम्मेलन कार्यशाला हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्च के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली
रहे।

कुंवर बासित अली ने कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम बिल लागू होने के बाद देश में गरीब मुसलमानों, विधवाओं और यतीम बच्चों का भला होगा। दानदाताओं अर्थात वाकिफों ने वक्फ की संपत्तियों को गरीबों के लिए दान किया था। जमीन का जो हिस्सा वक्फ होता था वह गरीब लोगों, मदरसों, सरकारी अस्पतालों,सामाजिक कार्यों आदि के लिए इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन इसका इस्तेमाल विशेष लोगों के लिए किया गया। वक्फ संशोधन बिल अधिनियम लागू होने के बाद वक्फ संपत्ति के मुतवल्ली को हिसाब देना होगा। इस संपत्ति से कितनी आय हुई और कहां-कहां खर्च हुई। अभी तक वक्फ से होने वाली आय व खर्चों का कोई खाता बही नहीं होता था। इसलिए कहा जाता था ना खाता, ना बही जो वक्फ कहे वह सही। वक्फ की संपत्ति का अगर सही इस्तेमाल हो तो दुनिया में वक्फ से अच्छी कोई चीज नहीं है।

कुंवर बासित अली ने आगे कहा कि अल्लाह के नाम पर जब कोई संपत्ति दान स्वरूप दी जाती थी तो वह वक्फ कहलाती थी। जो व्यक्ति अपनी संपत्ति दान करता था उसे उसका शवाब मिलता था। लेकिन इस वक्फ के नाम की संपत्ति का गलत इस्तेमाल हुआ। वक्फ के नाम पर लोगों से मनचाहा किराया वसूला गया, वक्फ संपत्ति बेची गई, इस पर कब्जे हुए। इसी सबको रोकने के लिए वक्फ संशोधन कानून संसद में लाया गया और पारित कराया गया। जो वक्फ की संपत्ति को लूट रहे थे उन्हें इस कानून के लागू होने के बाद दिक्कत हो रही है। संपत्तियों को लूटने वाले चाहे मुतवल्ली हों या वक्फ बोर्ड के पदाधिकारी, वे ही अधिक परेशान हैं। वक्फ की संपत्तियों को लूटने का हक किसी को नहीं है। वक्फ कानून से किसी भी मस्जिद, दरगाह, कब्रिस्तान या खानकाह का अस्तित्व नहीं समाप्त होगा।

जन जागरण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश पाल ने कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम बिल देश भर में लागू हो जाने के बाद पहले प्रदेश स्तर पर फिर क्षेत्रीय स्तर पर जन जागरण अभियान के तहत कार्यशाला हुई। अब जिला स्तर पर जन जागरण अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद मंडल स्तर पर जन जागरण अभियान के कार्यक्रम होंगे। भाजपा पदाधिकारी अल्पसंख्यक वर्ग मतदाता वाले बूथों पर जाएंगे और लोगों को वक्फ संशोधन अधिनियम बिल की सच्चाई से रूबरू कराएंगे।

भाजपा महानगर उपाध्यक्ष नवदीप टंडन ने कहा कि भाजपा विरोधी दलों ने वक्फ संशोधन अधिनियम बिल पारित हो जाने के बाद देश की जनता को गुमराह करने का काम किया है। जबकि वास्तव में इस संशोधित अधिनियम बिल की बहुत आवश्यकता थी। संचालन जिला महामंत्री कमल प्रजापति ने किया।

जनजागरण कार्यशाला जिला अध्यक्ष आकाश पाल, अल्पसंख्यक मोर्चे जिलाध्यक्ष नसीम खान, अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर अध्यक्ष अजीम पाशा, जहीर अहमद, सदर ब्लॉक प्रमुख मनीष कुमार सिंह, मूंढापांडे ब्लॉक प्रमुख नवदीप यादव, कार्यक्रम संयोजक नवदीप टंडन, सहसंयोजक अजय वर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी निमित जायसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, जिला महामंत्री कमल प्रजापति व हरज्ञान सिंह, महानगर महामंत्री कमल गुलाटी, राहुल शर्मा, हेमराज सैनी चंदा प्रजापति, शम्मी भटनागर , सुनीता शर्मा, शशी किरण, पार्षद दल के उपनेता सुरेंद्र बिश्नोई, रुचि चौधरी, कविता गुप्ता, नफीस अहमद, रईस चौधरी, मजहर अली,मतलुफ वेग, अहसान फारूकी, सलमान अंसारी, महबूब अली,गुलजार अहमद जुबेर कुरेशी,इमरान हमजा, मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति,राजीव शर्मा,कपिल गुप्ता, मिथुन शर्मा, विशाल रस्तोगी,संजीव चौहान, प्रमोद शर्मा गजेंद्र पाल,आदि महानगर, मोर्चा,अल्पसंख्यक मोर्चा,प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारी एवं पार्षदगण शामिल रहे।

महानगर कार्यालय बुद्धि विहार पर प्रेस वार्ता का आयोजन

लव इंडिया, मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला एवं महानगर के तत्वाधान में संयुक्त रूप से महानगर कार्यालय बुद्धि विहार पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली शामिल रहे। उन्होंने वक्फ बोर्ड सुधार कानून के मुख्य बिंदुओं को मीडिया के समक्ष रखा।

प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बासित अली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने युवा मोर्चा महिला मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी को साथ लेकर वक्फ बोर्ड कानून सुधार को लेकर जनता के बीच जा रही है और जनता को अब तक हुए नुकसान और वह आगे होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दे रही है उसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी मुसलमानों के बीच जाकर बल्कि यह कहे कि गरीब मुसलमान के बीच जाकर वक्फ बोर्ड सुधार जनजागरण अभियान चला रही है वक्फ बिल आने के बाद कांग्रेस और सपा में बेचैनी का माहौल है। इन्होंने गरीब का हक मारा हुआ है गरीबों के हक को भाजपा उन गरीबों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार पूर्व में किस तरह से वक्फ संपत्ति में घोटाले किए गए गरीबों का हक मारा गया बिल आने से कांग्रेस और सपा घबराई हुई है क्योंकि इनकी वक्फ की लूट बंद हो रही है। कुछ लोग वक्फ की कमाई को खा रहे थे और गरीबों का हक मार रहे थे वक्फ की जमीनों पर इन्होंने कब्जा करके घोटाले किए बेच कर खाया।

कहा कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार 2006 में 4 लाख 50 हजार संपत्ति थी जिनकी आय 163 करोड़ थी 2013 में 8 लाख 72 हजार हुई और कमाई हुई 166 करोड़ इतने समय बाद भी कोई खास कमाई नहीं हुई जबकि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार बताती है कि 100 अरब से ऊपर कमाई हो सकती थी लेकिन यह लोग बंदर बात करके खुद खा रहे थे गरीबों के हिस्से को खा रहे थे भाजपा सरकार पूरी कमाई का हिसाब रखकर इस कमाई से गरीबों भला करेगी इस कमाई से गरीबों की सुविधा के लिए शिक्षा स्वास्थ्य की व्यवस्था करेगी मकान देगी। अस्पतालों की व्यवस्था की जाएगी। सामुदायिक केंद्र बनाए जाएंगे रोजगार के अवसर मिलेंगे आदि सुविधाएं देने का कार्य करेगी।


प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली,जिला अध्यक्ष आकाश पाल, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित जयसवाल,महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक नवदीप टंडन सह संयोजक अजय वर्मा,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष नसीम खान, अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर अध्यक्ष अजीम पाशा सुमित चौहान आदि शामिल रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!