मिशन इंटरनेशनल एकेडमी में ‘बैटल ऑफ ब्रेन्स’ इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता

लव इंडिया,संभल। मिशन इंटरनेशनल एकेडमी में ‘बैटल ऑफ ब्रेन्स’ इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह, ऊर्जा और ज्ञान के वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता, सामान्य ज्ञान और त्वरित सोच का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर तालियों की गूंज और प्रतिस्पर्धा के रोमांच से भर उठा।

प्रतियोगिता के प्रथम चरण में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें चारों हाउस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न्यूटन हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं द्वितीय चरण में कक्षा नौ एवं ग्यारह के विद्यार्थियों के मध्य रोचक प्रतिस्पर्धा हुई, जिसमें अपनी सूझ-बूझ और ज्ञान के दम पर अरिस्टोटल हाउस विजेता रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य विल्सन राजन ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और त्वरित निर्णय लेने की योग्यता का विकास करती हैं।

विद्यालय की निदेशक शबाना कौसर ने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ज्ञान ही सफलता की असली कुंजी है और इसी प्रकार के आयोजन बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करते हैं। विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना से भी सशक्त बनाना है। उन्होंने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और समर्पण के बिना इस प्रकार के सफल आयोजन संभव नहीं होते।


विद्यालय के प्रबंधक मुशीर खान ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने और प्रतिस्पर्धा को सकारात्मक दृष्टिकोण से लेने की सलाह दी।स्कूल की इंटर हाउस प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होती, बल्कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच और टीम भावना का विकास करती हैं।


उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हार और जीत जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है सीखना और आगे बढ़ना। जो छात्र आज विजयी हुए हैं, वे अपनी मेहनत और लगन को बनाए रखें, और जो छात्र इस बार पीछे रह गए हैं, वे निराश न हों बल्कि अगले अवसर के लिए और अधिक तैयारी करें।

कार्यक्रम के संयोजक के रूप में जुनैद इब्राहिम एवं नीलोफर खान ने पूरे आयोजन का सफल संचालन किया। प्रतियोगिता के जज के रूप में मुस्तफा कमाल पाशा और मोहम्मद फैजान अली, ज़िया उल्लाह खान उपस्थित रहे, जिन्होंने निष्पक्ष निर्णय देते हुए प्रतियोगिता को गरिमामय बनाया। स्कोरिंग की जिम्मेदारी यमशूना रूही ने संभाली, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान अंक तालिका का सुव्यवस्थित संचालन किया।


कार्यक्रम की सफलता में सभी हाउस टीचर्स का भी सराहनीय योगदान रहा, जिन्होंने विद्यार्थियों को तैयारी से लेकर प्रस्तुति तक भरपूर सहयोग दिया। अंत में विजेता टीमों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों की हौसला-अफजाई की गई। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में विद्यालय का एक सफल और प्रेरणादायक प्रयास साबित हुई।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!