लव इंडिया, मुरादाबाद। आज शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल ने मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के वीसी से विभिन्न विषयों पर मांग करते हुए उन्हें ज्ञापन दिया। शिवसेना ने एमडीए द्वारा किसानों की जमीन के अधिकरण कार्यवाही पर रोक लगाने, पूंजी पत्तियों का संरक्षण कर अवैध प्लाटिंग करने और मध्यम वर्ग के आम जनमानस का उत्पीड़न अविलंब रोकने की मांग करते हुए प्राधिकरण के भ्रष्ट कर्मचारियों और अधिकारियों पर भी कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। आम जनमानस का उत्पीड़न न रुकने पर शिवसेना ने प्राधिकरण के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने की बात कही। आज के कार्यक्रम में वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव,मुदित उपाध्याय, विपिन भटनागर,शिबू पांडे,अरुण ठाकुर,राहुल कुमार,पंकज पाल, सुरेश सैनी,प्रदीप ठाकुर आदि मौजूद रहे।
MDA के भ्रष्ट अफसर और कर्मियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए: Shiv Sena
Hello world.