Manav Seva Club: 40 कर्मशील महिलाओं को पौधे देकर सम्मान

बरेली। मानव सेवा क्लब के सम्मान औऱ गीत- संगीत समारोह में उत्तर प्रदेश के वन मंत्री ने 40 कर्मशील महिलाओं को सम्मानित किया और उन्हें पौधे भेट किए। रोटरी भवन में मानव सेवा क्लब के कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। माँ शारदे की वंदना मधु वर्मा ने प्रस्तुत की। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उ.प्र.सरकार के वनमंत्री डा. अरुण कुमार ने 40 से भी ज्यादा कर्मशील महिलाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृति चिन्ह और पौधे देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि ने मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा को वर्ष में सर्वाधिक 104 सेवा कार्य कर कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया उनमें प्रमुख रूप से अरुणा सिन्हा, शकुन सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना, मीरा मोहन, रश्मि, प्रीति, मंजू, नीतू, मधु, शोभा, अनिला, दीप्ति, उषा, अमिता चक्रवर्ती आदि हैं। गीत- संगीत संध्या में क्लब के ही कलाकारों ने लता, किशोर, मुकेश और रफी के सदा बाहर हिट गीत सुनाकर महफिल में चार चांद लगा दिए। बेबी त्रिशिका एवं युक्ति का नृत्य को सभी ने सराहा।

मंजुलता की ढोलक की थाप पर मधु वर्मा एवं अनिल जी ने भी नृत्य किया। मुकेश सक्सेना, प्रकाश सक्सेना, डा.अतुल वर्मा, असित रंजन, ए.एल.गुप्ता, राजीव चक्रवर्ती, सत्येन्द्र सक्सेना, ब्रजेश, सुनील शर्मा, जी. आर.पाल, जितेंद्र, नीरज टंडन, अनिल गुप्ता और सत्या शर्मा ने मोहक और सुंदर गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। अजय चौहान और उनकी टीम का बेहतरीन संगीत रहा। नीरज प्रधान, राजेश प्रकाश, वंदना प्रकाश, निर्भय सक्सेना, अनिल सक्सेना,डी. डी. शर्मा, शोभा सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना का सहयोग रहा। सभी का आभार महासचिव प्रदीप माधवार ने व्यक्त किया।