Manav seva club: पृथ्वी की रक्षा के लिये पौधे लगाया जाना जरूरी


लव इंडिया, बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान मे पृथ्वी दिवस पर एक गोष्ठी, पौधारोपण तथा पौध वितरण का कार्यक्रम हुआ। मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि पृथ्वी को बचाने के लिए पृथ्वी के ताप को कम करने के लिए जंगल न काटे जाएं। हम सभी अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाए जाने के लिए आगे आएं। एयर कंडीशनर का उपयोग घरों और गाड़ियों में कम से कम होना चाहिये।

इन्द्र देव त्रिवेदी ने कहा कि घरों में एक व्यक्ति कम से कम 10 पौधे अवश्य लगाए। इस वर्ष की थीम हमारी शक्ति-हमारा ब्रह्माण्ड की सुरक्षा की जानकारी हर विद्यालय में दी जाए।

Table not found.

गोष्ठी की अध्यक्षता साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने की। विशिष्ट आतिथ्य डॉ .सुरेश रस्तोगी ने ग्रहण किया।गोष्ठी के अतिरिक्त तुलसी, एलोवेरा, बेल, अशोक, आम, नीम, गुड़हल, सदाबहार के पौधे लगाए गए और विभिन्न किस्मों के पौधे वितरित किये गए।

कार्यक्रम का प्रारंभ माँ शारदे की वंदना से अरुणा सिन्हा ने किया। वंदेमातरम शकुन सक्सेना और रश्मि ने किया। प्रीती सक्सेना, मंजू सक्सेना, स्वाति सक्सेना, सरोज शर्मा, प्रकाश चंद्र सक्सेना, सत्येन्द्र सक्सेना, अविनाश सक्सेना, निर्भय सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा, विजय कपूर, राजीव सक्सेना मौजूद रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!