महिला शक्ति संगठन का होली मिलन समारोह: रंग, गुलाल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच दिया प्राकृतिक रंगों का संदेश

लव इंडिया, संभल। शहर के कन्या इंटर कॉलेज परिसर में महिला शक्ति संगठन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में संगठन से जुड़ी महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर अग्रिम होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।


रंगों के बीच सांस्कृतिक माहौल


समारोह के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक होली गीतों पर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। पूरा परिसर रंग-बिरंगे गुलाल और उत्साह से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में सामूहिक रूप से होली के गीत गूंजते रहे, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।


समिति की कोषाध्यक्ष ने संभाली व्यवस्था


कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था संगठन की कोषाध्यक्ष कविता गुप्ता ने संभाली। वहीं समारोह की अध्यक्षता दीपा बाष्णेय ने की।
इस अवसर पर संगठन की सदस्य रिचा वाष्र्णेय, उषा आर्य, कविता गुप्ता, अंजना गुप्ता, मधू बाष्णेय, नीलम बाष्णेय, शशि बाष्णेय, शशि गंभीर, कुसुम लता आर्य, निशी रानी, छाया वाष्र्णेय, ममता, विनीता, प्रीति प्रतीक सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।


प्राकृतिक रंगों से होली खेलने का आह्वान


अध्यक्ष दीपा बाष्णेय ने सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि कैमिकल युक्त रंगों का प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि त्योहार को प्रेम, सौहार्द और प्राकृतिक रंगों के साथ मनाएं, ताकि किसी की त्वचा या स्वास्थ्य को नुकसान न पहुंचे।


आपसी भाईचारे का संदेश


कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं और समाज में प्रेम व एकता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। आयोजन सादगी, उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!