ठाकुरद्वारा में शिवसेना ने निकाला जुलूस, पेट्रोल-डीजल संकट और महंगाई को लेकर सौंपा ज्ञापन


लव इंडिया, ठाकुरद्वारा/मुरादाबाद। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं ने ठाकुरद्वारा में जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, कई पेट्रोल पंपों पर डीजल उपलब्ध न होने और लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर नाराजगी जताई।


ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में डीजल की कमी से किसान परेशान हैं और आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। शिवसेना नेताओं ने आरोप लगाया कि बड़ी कंपनियों की नीतियों और बढ़ती कीमतों के कारण छोटे व्यापारियों, किसानों और आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।


ज्ञापन में सरकार से डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने, महंगाई पर नियंत्रण लगाने और बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करने की मांग की गई। इस दौरान शिवसेना के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान, सोमपाल सिंह कश्यप, मनीष शर्मा, प्रदीप शर्मा आकाश कश्यप हेमेंद्र सिंह सोनू चंद्रा, हरपाल सिंह राजकुमार सुनील कुमार अतुल सिंह कर्मेंद्र सिंह मुन्ना बीनू कुमार रितिक जितेन और शिवम आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!