सावन का सोमवार भगवान शिव को सर्वाधिक प्रिय: अरुण अग्रवाल

लव इंडिया संभल। हिंदू जागृति मंच के सदस्यों ने रहट वाले मंदिर में भगवान शिव की सामूहिक महा आरती करके भगवान शिव को प्रसन्न किया।


कोट पूर्वी के रहट वाले मंदिर में यजमान अरुण कुमार अग्रवाल, उषा अग्रवाल, डॉ. मूलचंद दालभ, राकेश रस्तोगी, विनोद कुमार अग्रवाल ने सामूहिक रूप से भगवान शिव का दुग्धाभिषेक, रुद्राभिषेक किया। मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना की गई।

हिंदू जागृति मंच के सभी सदस्यों ने अपने हाथों में प्रज्वलित दीपक लेकर सामूहिक आरती करके भगवान शिव की आराधना की। इस अवसर पर हिंदू जागृति मंच के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल ने कहा कि भगवान शिव को प्रसन्न करने का श्रावण मास सर्वथा उपयुक्त है और सोमवार भगवान शिव को सर्वाधिक प्रिय है। इस दिन भक्ति भाव श्रद्धा के साथ जो भी भगवान शिव की पूजा अर्चना करता है उसके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं।

डॉ. मूलचंद दालभ ने कहा कि अपना कल्याण चाहने वाले भक्तों को नित्य प्रति भगवान शिव की पूजा अर्चना करनी चाहिए। उन्होंने भगवान शिव को सभी शक्तियों का स्वामी बताकर उनकी महिमा का गुणगान किया।

इस दौरान, सुभाष चंद्र मोंगिया, राजेंद्र सिंह गुर्जर, अंकुर रस्तोगी, भरत मिश्रा, सुबोध कुमार गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, मीनू रस्तोगी, शालिनी रस्तोगी, रूपाली गुप्ता, सरिता गुप्ता, संध्या अग्रवाल, ने भजन गायन के माध्यम से भगवान शिव की आराधना की। सामूहिक महा आरती के माध्यम से भगवान शिव को प्रसन्न किया। समस्त कार्यक्रम का संचालन हिंदू जागृति महिला मंच की जिला अध्यक्ष मीनू रस्तोगी ने किया।

error: Content is protected !!