संभल में सपा ने मनाई वीरांगना ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि

लव इंडिया संभल । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आज जिला संभल में समाजवादी पार्टी द्वारा वीरांगना ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि मनाई गई। जिला कार्यालय सभल पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वीरांगना ऊदा देवी पासी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके जीवन, संघर्ष और बलिदान को याद किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष असगर अली असारी ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना थीं। उन्होंने लखनऊ के सिकंदर बाग में अंग्रेजी सेना के खिलाफ अदम्य साहस के साथ युद्ध लड़ा और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका बलिदान आज भी देश की महिलाओं और वंचित समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।


उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से महापुरुषों, वीरांगनाओं और शहीदों के सम्मान के लिए काम करती रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में पार्टी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, वीरांगना ऊदा देवी पासी, झलकारी बाई और सभी महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई ही सपा की असली पहचान है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पदाधिकारी ने कहा कि आज के समय में ऊदा देवी पासी के विचारों को अपनाने की सबसे ज्यादा जरूरत है। दलित, पिछड़े और वंचित समाज को शिक्षा, सम्मान और अधिकार दिलाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे गांव-गांव जाकर उनके बलिदान की गाथा को लोगों तक पहुंचाएं। बैठक में उपस्थित रहे।

विधानसभा अध्यक्ष चंदौसी उमेश यादव बलवंत सिंह सईद इजरायली उमेश दिवाकर अमरीश यादव हबीब अहमद आमिर खान एडवोकेट फैयाज प्रधान रवि दिवाकर डॉक्टर शाहिद सैफी रियासत हुसैन उस्मान अंसारी चरक सिंह जाटव तेजपाल सिंह जाटव विद्याराम यादव सोनू दिवाकर अमर सिंह रामबाबू सत्यवान यादव राजू दिवाकर फैजान तुर्की जाकिर अंसारी फराज असगर मोबीन सैफी आरजू अंसारी आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!