Shiv Sena: महानगर की समस्याओं को लेकर मेयर से मिले शिवसैनिक

लव इंडिया मुरादाबाद

लव इंडिया मुरादाबाद। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में शिवसेना पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को लेकर मेयर महोदय विनोद अग्रवाल से नगर निगम कार्यालय पर वार्ता की।

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा छत्रपति शिवाजी चौक पर लगाने की मांग की और उनके संज्ञान में लाया कि इस विषय पर माननीय मंडलायुक्त महोदय से भी शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल मंडल ने वार्ता कर ज्ञापन दिया है। मेयर महोदय से इन विषयों पर चर्चा करी और शिव सैनिकों के क्षेत्रों में सड़कें बनवाने, पद प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने, व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं को समाधान करने और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को लेकर कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय,अरुण ठाकुर, राजीव राठौर, भारत अरोरा, सुरेश सैनी, आकाश सिंह आदि रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!