Lajpat Nagar Ramlila में धूमधाम से निकली श्रीराम बारात शोभायात्रा
लव इंडिया, मुरादाबाद। लाजपतनगर रामलीला में धूमधाम से श्रीराम बारात शोभायात्रा निकली। इस मौके पर जगह-जगह सभी धर्म के लोगों ने श्री राम बारात शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा का स्वागत किया।

श्रीराम कथा मंचन समिति लाजपत नगर मुरादाबाद के तत्वावधान में श्रीराम बारात शोभायात्रा लाजपत नगर राम लीला मैदान से आरंभ होकर वरदान नर्सिंग होम से होते हुए आदर्श नगर रोड मैदान मिल रोड लाजपत नगर रोडवेज के पीछे से होती हुई महबूल्लागंज प्रभात मार्केट रामपुर रोड कटघर कोतवाली के सामने से लाजपत नगर रस्तोगी इंटर कॉलेज रोड नारायण मंदिर रोड होते हुए रामलीला मैदान पर संपन्न हुई।श्रीराम बारात शोभा यात्रा का स्थान स्थान पर भक्तों द्वारा भव्य स्वागत किया गया भक्तों द्वारा राम भरत लक्ष्मण शत्रुघ्न का तिलक कर आरती उतारी और भोग प्रसाद वितरण किया गया।

शोभायात्रा के एक सिंहासन पर अयोध्या के राजा दशरथ एक पर गुरु वशिष्ठ और ऋषि विश्वामित्र एक सिंहासन पर मां दुर्गा की झांकी अद्भुत छटा बिखेर रही थी, मां पार्वती के साथ भोलेनाथ अलग ही रंग बिखेर रहे थे और राधा रानी के साथ भगवान श्री कृष्णा बांसुरी बजा रहे थे बैंड बाजों के साथ राम भक्त नृत्य करते हुए चल रहे थे डीजे का तो अद्भुत ही रंग दिख रहा था हर कोई नृत्य करने के मूड में लग रहा था।
राम बारात शोभा यात्रा रामलीला मैदान लाजपत नगर में पहुंचने के बाद मंच पर राम का विवाह सीता के साथ भरत का विवाह मांडवी के साथ लक्ष्मण का विवाह उर्मिला के साथ शत्रुघ्न का विवाह शुत कीर्ति के साथ सात फेरों के साथ संपन्न हुआ चारों भाइयों के विवाह पर देवता भी पुष्प वर्षा कर रहे थे सारी मिथिला नगरी झूम रही थी इस अवसर पर अनेकों भक्तों ने तिलक कर कन्यादान किया।

शोभा यात्रा एवं रामलीला की व्यवस्था में समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री विनोद बाबू सक्सेना,प्रबंधक मंत्री श्याम कृष्ण रस्तौगी, कोषाध्यक्ष मुकुल बंसल, व्यवस्थापक शरद अग्रवाल, रामकुमार गुप्ता, विपिन अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, असीम अग्रवाल, शम्मी रस्तोगी, विवेक शर्मा पार्षद, मनोज व्यास, राजेश त्रिपाठी, राजीव अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, शिव शरण अग्रवाल, ठाकुर रामेश्वर सिंह आदि ने सहयोग किया।
