Tmu में अपने संविधान को जानो पर Competition में भारत टीम विजेता

लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के फ्री थिंकर्स क्लब की ओर से अपने संविधान को जानो पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में टीम भारत के संजीव पाल और शिवम विजेता रहे। टीम इंडिया के संयम जैन और पारस जैन को द्वितीय, जबकि टीम हिंदुस्तान के अनूप कुमार, रेशु शर्मा और कृष्णा वार्ष्णेय तृतीय स्थान पर रहे।

इससे पूर्व फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी, सीसीएसआईटी के विभागाध्यक्ष प्रो. शंभु भारद्वाज, एडिशनल एचओडी डॉ. रूपल गुप्ता, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के फ्री थिंकर्स क्लब की कोऑर्डिनेटर डॉ. इंदु त्रिपाठी आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।

डीन प्रो. द्विवेदी बोले, क्विज प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्टुडेंट्स में भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, राष्ट्रप्रेम एवम् नागरिक चेतना की भावना को सुदृढ़ करना है। प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण में कुल 18 टीमों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद पांच टीमें- इंडिया, भारत, हिंदुस्तान, भारतवर्ष और आर्यावर्त का चयन फाइनल राउंड के लिए हुआ।

कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स की विभागाध्यक्षा डॉ. अलका वर्मा, सिविल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष सिमाल्टी, सीआरसी हेड डॉ. संकल्प गोयल, डॉ. प्रियांक सिंघल, डॉ. पराग अग्रवाल, डॉ. संदीप वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन स्टुडेंट्स अंशिका कक्कड़ और कुमारी प्रियांशी ने किया।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!