8 फरवरी तक समाधान नहीं तो 9 फरवरी को कलेक्ट्रेट पर ‘किसान क्रांति’: भाकियू शंकर
किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन की समीक्षा बैठक
लव इंडिया, मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन शंकर की मुरादाबाद में आयोजित समीक्षा बैठक में आंदोलन की चेतावनी दी गई।

जिला अध्यक्ष राहुल कुमार के कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि यदि 8 फरवरी तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 9 फरवरी को कलेक्ट्रेट पर किसान क्रांति का विस्फोट होगा।
बैठक में चकबंदी विभाग की अनियमितताओं, आवारा पशुओं के आतंक, तेंदुए के खतरे, केसीसी खातों की लिमिट, नकली खाद-कीटनाशक, बिजली आपूर्ति, चीनी मिलों पर बकाया भुगतान समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

कार्यकारिणी ने परम सिंह फौजी को मंडल उपाध्यक्ष और सुरेश बिश्नोई को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया।

Hello world.