गुलाबबाड़ी पीतल नगरी गेट के सामने 48 साल से करन ढाबा, नगर निगम ने तोड़ा

लव इंडिया, मुरादाबाद। थाना कटघर क्षेत्र में गुलाबबाड़ी पीतल नगरी गेट के सामने 48 साल से करन ढाबे को सुबह 5 30 बजे नगर निगम द्वारा तोड़ा गया। करन ढाबा के स्वामी मुनेश पाल का कहना है कि हमारा दादा इलाही यह ढाबा 48 साल से चल रहा था।

आज सुबह 5:30 बजे अचानक अपर नगर आयुक्त नगर निगम की टीम आई और ढाबे को तोड़ना शुरू कर दिया। बहुत बिनती के बाद भी उन्होंने सामान बाहर निकालकर फेंक दिया और तोड़ना शुरू कर दिया। 25 साल से इस ढाबा का कैस कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बावजूद नगर निगम ने अपनी मनमानी कर ढाबे को तोड़ दिया है और चारदीवारी की जा रही है। पुलिस ने भी कोई बात नहीं सुनी।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!