Kabaddi के Final में TMU के CCSIT और Physical के खिलाड़ी भिड़ेंगे

ख़ास बातें
नर्सिंग को फ़िज़िकल एजुकेशन ने 30 अंकों से हराया
फ़िज़िकल के आर्यन प्रताप सिंह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
सीसीएसआईटी ने इंजीनियरिंग को 23 अंकों से दी मात
सीसीएसआईटी की गौरव के बूते फाइनल में दस्तक

लव इंडिया, मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद की पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में फ़िज़िकल एजुकेशन और सीसीएसआईटी कॉलेज विजेता रहे। ये दोनों टीमें अब फाइनल में भिड़ेंगी।

फ़िज़िकल एजुकेशन कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज के मुकाबले में नर्सिंग कॉलेज ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना। फर्स्ट हाफ में फ़िज़िकल एजुकेशन ने 26-8 से बढ़त बनाकर रखी। सेकेंड हाफ में भी 62-32 से फ़िज़िकल एजुकेशन की टीम आगे रही और अंततः 30 अंकों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

फिजिकल एजुकेशन की ओर से आर्यन प्रताप सिंह ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सीसीएसआईटी और इंजीनियरिंग कॉलेज के सेमीफाइनल मुकाबले में सीसीएसआईटी कॉलेज ने टॉस जीतकर रेड चुना। फर्स्ट हाफ में सीसीएसआईटी ने 23-12 और सेकेंड हाफ में 58-35 से आगे रही और अंततः 23 अंकों से मैच जीत लिया। सीसीएसआईटी के गौरव शर्मा का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा।

इंटरकॉलिजिएट चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल मैचों में फ़िज़िकल एजुकेशन और एग्रीकल्चर कॉलेज के बीच एग्रीकल्चर ने टॉस जीतकर रेड चुना। फर्स्ट हाफ में फ़िज़िकल एजुकेशन ने 26-19 से बढ़त बनाए रखी। सेकेंड हाफ में भी 45-39 से फ़िज़िकल एजुकेशन आगे रही और अंततः 6 अंकों से मैच जीत लिया। नर्सिंग कॉलेज और लॉ के बीच लॉ ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना। फर्स्ट हाफ में नर्सिंग ने 32-12 और सेकेंड हाफ में 49-29 से बढ़त बनाए रखी और अंततः 20 अंकों से मैच जीत लिया।


सीसीएसआईटी और पैरामेडिकल के बीच पैरामेडिकल ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना फर्स्ट हाफ में 34-16 से सीसीएसआईटी आगे रही। दूसरे हाफ में सीसीएसआईटी ने 32-27 से बढ़त बनाते हुए 25 अंकों से मैच जीत लिया। मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज में मेडिकल कॉलेज ने टॉस जीतकर रेड करने का निर्णय लिया।

फर्स्ट हॉफ के बाद दोनों ही टीमों का स्कोर 22-22 था। दूसरे हॉफ में भी दोनों टीमों ने आखिरी मिनट तक हार नहीं मानी और मैच में बने रहे, परन्तु आखिरी रेड में इंजीनियरिंग के खिलाड़ी राहुल दुबे ने प्वाइंट लेकर अपनी टीम को 46-45 से जीत दिलाई।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!