उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। रमजान उल मुबारक के पाक महीने के पहले जुमे पर शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने नमाज़ अदा की।
जुमे की नमाज़ के दौरान मस्जिद खचाखच भरी रही

सुबह से ही मस्जिद परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अकीदतमंदों की आवाजाही शुरू हो गई थी। जुमे की नमाज़ के दौरान मस्जिद खचाखच भरी रही।
खुशहाली और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की भी प्रार्थना

पहले जुमे की विशेष अहमियत को देखते हुए रोज़ेदारों में खास उत्साह नजर आया। नमाज़ के बाद मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गईं। शहर की खुशहाली और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की भी प्रार्थना की गई।
पुलिस बल तैनात रहा और यातायात को सुचारु रखने के लिए व्यवस्था

भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। मस्जिद के आसपास पुलिस बल तैनात रहा और यातायात को सुचारु रखने के लिए व्यवस्था की गई। नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
खाद्य वस्तुओं की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़

रमजान के पहले जुमे पर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। इफ्तार के सामान, खजूर, फल और अन्य खाद्य वस्तुओं की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखी जा रही है।
Hello world.