Jharkhandi Mandir में Shri Shiv Mahapuran में पहुंचे Kundarki BJP MLA Ramveer Singh का अभिनंदन

लव इंडिया मुरादाबाद । झाड़खण्डी मन्दिर, नागफनी में आयोजित श्रीशिव महापुराण पंचम दिवस में कथा व्यास धीरशान्त अर्द्धमौनी ने कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर कथा व्यास धार शांत अर्द्धमौनी ने बताया कि जग में सुन्दर हैं महादेव का नाम। भगवान श्रीत्रिपुरारी की लीलाओं संग शिव पार्वती विवाह की कथा के माध्यम से गृहस्थ जीवन के आदर्शो को निभाते हुए दाम्पत्य जीवन कैसे बिताना है। एक नई परिपाटी को जन्म देते हैं।

कहा कि श्रीमहादेव से पार्वती रुपी प्रकृति का मिलन ही सृष्टि प्रकाटय का आरंभ है। हर मनुष्य की यात्रा शिव पार्वती के गुणों से ही शुरू होती है और यही एकमात्र लक्ष्य हो। व्यक्ति का शिवमय होना भी उतना ही जरूरी है जितना मानव होना लेकिन जन्म से प्रारंभ हुई यह यात्रा तब तक अधूरी है जब तक इस यात्रा का विश्राम महादेव पर न हो। बाण से बिंधा हुआ वृक्ष और फरसे से कटा हुआ वन फिर पनप जाता है परन्तु वाणी द्वारा जो भयानक असहनीय कटु वचन निकलता है उससे घायल हुए हृदय कि घाव फिर नहीं भरता।

कहा कि बलवान पुरुष का बल जब तक वह नही दिखाता है, उसके बल की उपेक्षा होती है। लकडी से कोई नही डरता, मगर वही लकड़ी जब जलने लगती है, तब लोग उससे डरते हैं। जब तक मनुष्य अपने विविध आहार के उपर स्वनियंत्रण नही रखता तब तक उसने सब इन्द्रियों पर नियंत्रण नहीं होता। इस जगत में स्वयं की मूर्खता ही सब दु:खों की जड होति है। कोई व्याधि, विष, कोई आपत्ति तथा मानसिक व्याधि से उतना दु:ख नही होता। महादेव संहार का महान कार्य सम्पादित करके सृष्टि सन्तुलन बनाए रखते हैं।

कथा में महन्त भोलानाथ, पप्पन लाला, उपमहन्त अमित नाथ बोबी, उपमहन्त अंकित नाथ, पं. जगदम्बा प्रसाद वशिष्ठ, नरेंद्र सुमन, कमल गोयल, नमन गोयल, इन्दरजीत शर्मा, सुधा शर्मा, सपना चौधरी, कृष्ण गुप्ता, संजय अग्रवाल, देवांश अग्रवाल, पं. अनिल भारद्वाज आदि रहे।