लव इंडिया संभल। हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा की शतवर्षीय माता जी का निधन लंबी बीमारी के चलते नगर के हसीना बेगम अस्पताल में हुआ। शर्मा परिवार, हिंदू जागृति मंच परिवार एवं नगर समाज में शोक की लहर दौड़ गई।

पिछले 8 दिन से हसीना बेगम अस्पताल में आईसीयू में रहने के बाद शनिवार प्रातः काल उन्होंने अंतिम सांस पूरी की | कमला देवी शर्मा के निधन होने पर उनके निवास दुर्गा कॉलोनी में समाज के अनेक लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़े।

गाजे, बाजे के साथ चली शव यात्रा देर शाम अनूपशहर में गंगा तट पर पहुंची जहां स्वर्गीय कमला देवी शर्मा का विधि विधान से अंत्येष्टि संस्कार किया गया। उनके पुत्र एवं हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने मुखाग्नि देकर सदैव के लिए अपनी मां को अश्रु पूरी विदाई दी।

हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने बताया कि कल (आज) 25 मई सोमवार को अपराहन 2 बजे से मोहल्ला कोट पूर्वी में स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रद्धांजलि समारोह /तीजा कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें अनेक धार्मिक, साहित्यिक, सामाजिक संगठनों के साथ-साथ सामान्य और विशिष्ट जनों की उपस्थिति रहेगी।

बताते चलें कि हिंदूवादी नेता के रूप में समाज हित समर्पित अजय कुमार शर्मा गत लंबे समय से समाज सेवा में रत रहकर वर्तमान में हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष, इतिहास संकलन समिति के जिला अध्यक्ष, गायत्री परिवार, आर्य समाज, केमिस्ट एसोसिएशन, ज्ञानदीप सेवा समिति जैसे अनेक संगठनों का संचालन कर रहे हैं।