Cure Hospital में प्रसव के बाद महिला की मौत, डाॅक्टर व स्टाफ पर गंभीर आरोप

लव इंडिया, मुरादाबाद। पाकबड़ा क्षेत्र में एक निजी अस्पताल Cure Hospital में प्रसव के बाद महिला की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।


ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत


पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मैनाठेर क्षेत्र निवासी नन्हें ने अपनी गर्भवती पत्नी रीना (32) को नया मुरादाबाद सेक्टर-5 स्थित निजी अस्पताल Cure Hospital में भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार, डॉक्टरों ने ऑपरेशन की बात कही और सहमति के बाद सर्जरी की गई, जिसमें बेटी का जन्म हुआ।

देर रात अचानक बिगड़ी तबीयत


परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे के आसपास रीना की हालत अचानक बिगड़ने लगी। इस दौरान परिजनों ने डॉक्टरों और स्टाफ से तत्काल इलाज और किसी बड़े अस्पताल रेफर करने की मांग की, लेकिन Cure Hospital अस्पताल प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई।


कुछ ही देर बाद महिला की मौत हो गई, जिससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान डॉक्टर और स्टाफ के मौके से हट जाने की भी बात कही जा रही है।


पुलिस ने संभाला मामला, पोस्टमार्टम कराया


हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शनिवार सुबह शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


स्वास्थ्य विभाग की जांच शुरू


महिला की मौत की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हुआ। विभाग की टीम ने निजी अस्पताल पहुंचकर जरूरी दस्तावेजों को कब्जे में लिया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल से संबंधित सभी कागजात जांच के लिए ले लिए गए हैं। रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को सौंपी जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


परिजनों ने कार्रवाई की मांग की


मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते उचित इलाज और रेफर किया जाता तो महिला की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने दोषी डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नहीं मिल पाया डॉक्टर का पक्ष

Cure Hospital में डॉ अब्दुल मजीद MBBS,MS, MCH और डाॅ. फलकी MBBS, Gynecolagologi की नेम प्लेट लगी थी लेकिन इन दोनों से ही किसी तरह का संपर्क नहीं हो पाया अगर इनका पक्ष मिलता है तो लव इंडिया अपने ऑनलाइन पाठकों तक जरुर पहुंचाएगा।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!