Horoscope: 21 सितंबर को इन जातकों की मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और न्याय पक्ष उत्तम रहेगा…

🌹मेष राशि :- आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा।पति-पत्नी में आपसी ताल मेल रहेगा।दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी।नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है।माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा।करियर में निराश न हो,समय जरूर बदलेगा।नए आवास के योग बन रहे हैं।

🌹वृषभ राशि :- आज का दिन अनुकूल रहेगा।स्वस्थ नरम गरम रहेगा।आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है।आज धनागमन सहज होगा।लाभ होगा,स्वास्थ्य ठीक रहेगा।कारोबार में विवाद शांत होंगे।समय बदलेगा।वाहन खरीदने के योग बन रहे है।

🌹मिथुन राशि :- आज का दिन मिला जुला रहेगा।कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी।परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी।नौकरी में विवाद शांत होंगे।लाभ के अवसर मिलेंगे।घर पर शांति बनाए रखें।

🌹कर्क राशि :- आज का दिन मिश्रित रहेगा।अपने पराये में फर्क समझें।आज की दिनचर्या नियंत्रित रखें।बोलने से पहले विचार करें।किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी।दूसरों में निजी मामलों में बोलना बंद करें।

🌹सिंह राशि :- आज का दिन आप बेतुकी बयानबाज़ी के कारण संकट में फंस सकते हैं।कम बोलें पर अच्छा बोलें।शत्रु भी प्रशंसा करेंगे।बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें।वैवाहिक जीवन में शांति बनी रहेगी।मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।न्यायपक्ष उत्तम रहेगा।

🌹कन्या राशि :- आज का दिन अनुकूल रहेगा।सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है।लाभ के अवसर मिलेंगे।कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा।विवादों में मौन रहना ही लाभदायक होगा।अपने से बड़ों का आदर करें।

🌹तुला राशि :- आज का दिन मिश्रित रहेगा।नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं।स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. फिजूल खर्च बढ़ेंगे।धोखा होने की आशंका है।पुराने रोग उभरने की संभावना है।संभल कर रहें।

🌹वृश्चिक राशि :- आज का दिन मिला जुला रहेगा।दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे है।मानसिक पीड़ा हावी रहेगी।पर इष्टबल पर मजबूत रखें।आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं।संतान के स्वास्थ में सुधार होगा।

🌹धनु राशि :- आज का दिन अनुकूल रहेगा।दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी।पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं,जो शुभ रहेगा।शत्रु परास्त होंगे. यात्रा के योग है।स्वास से सम्बंधित रोग से ग्रसित रह सकते है।

🌹मकर राशि :- आज का दिन मिश्रित रहेगा।समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा।सुख शांति चाहते हैं तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा।मुश्किल है,पर नामुमकिन नहीं।लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

🌹कुम्भ राशि :- आज का दिन मिला जुला रहेगा।अपने आप पर विश्वास रखें।दूसरों के भरोसे न रहें।आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है।सजग रहें सतर्क रहें।स्वास्थ्य ठीक होगा,व्यय बढ़ेंगे।

🌹मीन राशि :- आज का दिन मिश्रित रहेगा।अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं।यश कीर्ति में वृद्धि होगी।कारोबार में लाभ बढ़ेगा।संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है।अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यकता है।वाहन सुख प्राप्त होगा।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!