Indian Army के शौर्य को सलामी देने के लिए Shaurya Tiranga Yatra

मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश एवं भारतीय सेना द्वारा दिखाये गये बहादुरी एवं पराक्रम के सम्मान में तिरंगा यात्रा के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया।


भारतीय जनता पार्टी महानगर के तत्वाधान में भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश एवं भारतीय सैनिकों द्वारा दिखाए गए बहादुरी एवं पराक्रम के सम्मान में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा की तैयारियों के सम्बन्ध एक बैठक का आयोजन महानगर कार्यालय बुद्धिविहार पर किया गया ।
जिसमे महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला शामिल रहे।
महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद हमारे देश की सेना के शौर्य को सलामी देने के लिए भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना है ।


जैसा कि आप सभी जानते है हमारे सैनिकों,जवानों ने जिस तरह से पाकिस्तान की बेशर्मी एवं उसके आतंकवाद के विरोध में पाकिस्तान के घर में घुस कर जो उसे मारा है हम सभी भारतीयों के लिए यह गर्व का विषय है हम भारतीय सैनिकों जवानों के द्वारा दिखाए गए पराक्रम एवं शौर्य एवं देश की सीमाओं पर डटे सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रहे हैं जिससे हमारे देश के वीर जवानों सैनिक का उत्साहवर्धन होगा तिरंगा यात्रा के द्वारा हम सभी भारतीयों सैनिकों का स्वागत एवं अभिनंदन करेंगे।


बैठक में महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला महामंत्री नत्थू राम कश्यप कमल गुलाटी ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह विशाल त्यागी अभिषेक चौबे धर्मेश सैनी सुरेंद विश्नोई राजेश रस्तोगी, राजीव गुप्ता, राहुल शर्मा, नवदीप टंडन हेमराज सैनी दिनेश सिसोदिया शम्मी भटनागर सर्वेश पटेल गेत्रपाल सिंह शशी किरण विजय लक्ष्मी पंडित पूनम सैनी शीतल चौहान दीक्षांत चौधरी किशन सिंह जाटव संजीव चौहान अश्विनी शर्मा प्रदीप सक्सैना मिथुन शर्मा सोमपाल प्रजापति कपिल गुप्ता विशाल रस्तौगी सूर्य मोहन शमशेरी मुंशीराम कश्यप अमित शर्मा संजीव चौधरी बाल्मीकि रविन्द्र गौतम सिद्धांत भारती योगेश अरोरा योगेंद्र रस्तौगी राजेश गुप्ता कपिल देव नीरज कुमार हरिओम सैनी सौरभ सक्सैना बंटी सैनी सुमित चौहान रमेश सैनी तुषार कुमार विनोद शर्मा विनय राजोरिया विक्की कुमार गुड्डू शर्मा सागर सक्सैना चंद्रभान सिंह आदि शामिल रहे।बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला एवं संचालन विशाल त्यागी ने किया।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!