खुशखबरी: लखनऊ- चंडीगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 12231 व 12232 में रेल यात्रियों के हुई यह विशेष सुविधा
लव इंडिया, मुरादाबाद। लखनऊ और चंडीगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 12231 और 12232 में 2 जनवरी से 3 अप्रैल तक एक शयनयान कोच तथा अतिरिक्त एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी अतिरिक्त लगाया जा रहा है ताकि यात्रियों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।
यह जानकारी उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग सुधीर सिंह ने दी। बताया कि यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 12231 ( लखनऊ- चंडीगढ़ ) में JCO दिनांक 01.01.2023 से 31.03.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 12232 ( चंडीगढ़ – लखनऊ ) में JCO दिनांक 02.01.2023 से 03.04.2023 तक अतिरिक्त एक शयनयान कोच तथा अतिरिक्त एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी कोच को लगाया गया है।