India ने Terrorism पर Pakistan को बेनकाब करने के लिए शुरू की तैयारियां

आतंकवाद मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए भारत सरकार ने शुरू की तैयारियां

भारत सरकार ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस संदर्भ में अपनी स्थिति को और भी मजबूती देने के लिए भारत जल्द ही एक मल्टी पार्टी डेलीगेशन को विदेश भेजने की योजना बना रहा है। इस डेलीगेशन का मकसद अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को सहारा देने वाले कदमों को उजागर करना और वैश्विक समर्थन हासिल करना है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भुज एयरबेस का दौरा कर सीमा सुरक्षा का लिया जायजा


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात के भुज वायु सेना स्टेशन का दौरा किया, जहां पिछले सप्ताह पाकिस्तानी सेना ने हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों ने उसे विफल कर दिया। यह दौरा जम्मू-कश्मीर, नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के एक दिन बाद हुआ। राजनाथ सिंह ने इससे पहले 15 मई को जम्मू-कश्मीर का दौरा कर वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था और आतंकवाद के खिलाफ भारत की कड़ी नीति पर जोर दिया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का हवाला देते हुए कहा कि यह भारत की सबसे बड़ी आतंकवाद विरोधी कार्रवाई थी, जिसमें आतंकियों को उनके कृत्यों की सजा दी गई। ऑपरेशन सिंदूर 7 मई को पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले थे, जो 22 अप्रैल के पाहलगाम हमले के जवाब में किए गए थे। इसके बाद पाकिस्तानी हमलों का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

रामगोपाल यादव ने योगी के ट्वीट पर पलटा जवाब, दलित-पिछड़ों पर अत्याचार का लगाया आरोप


सपा नेता रामगोपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को जाति और धर्म के आधार पर निशाना बनाया जा रहा है और फर्जी मुकदमे, एनकाउंटर, संपत्ति जब्ती जैसी घटनाएं हो रही हैं। रामगोपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनका पूरा बयान सुने बिना ही ट्वीट किया, जबकि उन्होंने जाति-धर्म के आधार पर कर्मचारियों और अधिकारियों की पोस्टिंग, महिलाओं पर अत्याचार और अन्य कई मुद्दों पर चिंता जताई थी। वहीं, मुख्यमंत्री योगी ने अपने बयान में कहा था कि सेना जातिवाद से ऊपर है और सेना के हर सैनिक का धर्म केवल राष्ट्रधर्म है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की सोच को संकुचित करार देते हुए कहा कि देशभक्ति को जाति या धर्म के दायरे में बांटना गलत है।

भारत ने विकसित की हाइपरसोनिक ड्रोन रोधी मिसाइल प्रणाली ‘भार्गवास्त्र’ का सफल परीक्षण


भारत ने स्वदेशी तकनीक से विकसित हाइपरसोनिक ड्रोन रोधी मिसाइल प्रणाली ‘भार्गवास्त्र’ का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल आवाज़ की गति से पांच गुना तेज उड़ान भरते हुए 2.5 किमी दूर छोटे और झुंड में आने वाले ड्रोन को पहचानकर नष्ट कर सकती है। सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड द्वारा विकसित इस प्रणाली का परीक्षण ओडिशा के गोपालपुर में किया गया, जिसमें सभी निर्धारित लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल हुए। तीन परीक्षणों में माइक्रो रॉकेट्स ने बेहतर प्रदर्शन किया और ड्रोन हमलों को रोकने में प्रभावी साबित हुई। भार्गवास्त्र 5,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले दुर्गम क्षेत्रों में भी तैनात की जा सकती है और इसका रडार 6 से 10 किमी दूर के हवाई खतरों को मिनट भर में पहचान सकता है। इसका नाम महाभारत के भगवान परशुराम के दिव्य अस्त्र के नाम पर रखा गया है।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!