मेष राशि :- राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय शुभ और ख्याति दिलाने वाला है।अपने मन की बात किसी से कहने का अवसर मिलेगा।नौकरी में चल रही परेशानी दूर होगी,आर्थिक समृद्धि बनी रहेगी।
वृषभ राशि :- आज स्वास्थ्य में लाभ होगा।यात्रा के योग बन रहे हैं।मानसिक तनाव दूर होगा।कार्य स्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है,माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।किसी प्रियजन से भेंट होगी।
मिथुन राशि :- आज अपनी कार्यकुशलता से सभी का दिल जीत लेंगे।धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे,किसी योग्य व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी,सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कर्क राशि :- आज घर परिवार की समस्या हर किसी के सामने प्रस्तुत ना करें।घर की बात घर में रहने दें।बड़ों की सलाह मानें,अपने खर्चीले व्यवहार पर नियंत्रण रखें।परिजनों का सहयोग आगे बढ़ाने में मदद करेगा,नौकरी में विवाद संभव है।
सिंह राशि :- आज शुरुआत में कार्य करने में परेशानी होगी।मानसिक तनाव कम होगा।माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा।भाइयों का सहयोग मिलेगा,व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था सुगम होगी।
कन्या राशि :- अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें।अपने भावनाओं पर काबू रखें,कार्यस्थल पर अपनी कला के माध्यम से सभी का दिल जीत लेंगे।अधिकारी वर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न होगा।
तुला राशि :- आज आपके लिए दिन शुभ है।इस दिन आपके लिए व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं।भवन भूमि से जुड़े मामलों में आपकी विजय होगी।न्यायालयीन प्रकरण का सुगमता से समाधान होगा।लोगों में आपकी ख्याति बढ़ेगी,संत दर्शन संभव है।
वृश्चिक राशि :- दूसरों के लिए अच्छा सोचते हैं पर लोग आपके प्रति दुर्भावना रखेंगे।समय रहते जरूरी कार्य और जिम्मेदारियां पूरी करें।स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें,किसी योग्य व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने से रूके कार्य समय पर पूरे होंगे।
धनु राशि :- संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।बड़े भाइयों का सहयोग मिलेगा,मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी।पत्रकारिता से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ और मजबूती दिलाने वाला है।
Hello world.