horoscope: 27 फरवरी को दोस्त के साथ मिलकर नए व्यापार की कर सकते हैं शुरुआत…

horoscope: 27 फरवरी को दोस्त के साथ मिलकर नए व्यापार की कर सकते हैं शुरुआत…जानने के लिए अपनी राशि के अनुसार पढ़िए अपना दैनिक राशिफल.. जिसे लिखा उत्तराखंड के जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री ने
मेष राशि :- आज आपका कार्य क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा, परिजनों से मुलाकात होगी।बिना विचार किए किसी कार्य को करने से बचें,निजी जीवन में चल रही समस्या का समाधान होगा।राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।
वृषभ राशि :- नए रोजगार की तलाश में रहेंगे।आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा,नए मित्र बनेंगे।शारीरिक पीड़ा दूर होगी,ऑनलाइन व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय उपलब्धि युक्त रहेगा।सहयोगियों के माध्यम से कार्य पूरे होंगे।
मिथुन राशि :- आज आपके प्रयासों से सफलता मिलेगी,निजी जीवन में कठोर निर्णय लेना होगा।परिवार के साथ समय व्यतीत होगा,पुरानी बीमारी उभर सकती है।साहित्य और अभिनय से जुड़े लोगों के लिए समय उपलब्धि वाला रहेगा।
कर्क राशि :- फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा।आज के दिन विवाह संबंधित चर्चा सफल रहेगी,गले में संक्रमण की आशंका है।अध्ययन में रूचि कम रहेगी,यात्रा के योग बनेंगे।अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा,दोस्तों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि :- आज के दिन परिस्थिति अनुकूल बनेगी,जीवनसाथी का सहयोग आगे बढ़ने में सहायक होगा।सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी,भाइयों से मनमुटाव होगा।वाहन मशीनरी पर खर्च की अधिकता रहेगी।
कन्या राशि :- अपने वाणी की चतुराई से रूके काम पूरे कर लेंगे।प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी,कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।तबादले के योग बनेंगे,मकान की सजावट पर खर्च होगा।नए लोगों से संपर्क बनेगा।
तुला राशि :- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी,पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा।पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी,व्यापार में लाभ बढ़ेगा।सुख समृद्धि में वृद्धि होगी,मांगलिक कार्य होंगे।धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि :- कार्य की शुरुआत विलंब से होगी,पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं।संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा, विद्यार्थियों के लिए समय अधिक मेहनत वाला रहेगा।पारिवारिक सुख बढ़ेगा।
धनु राशि :- कारोबार में आ रही परेशानी दूर होगी,मित्रों की सलाह का लाभ मिलेगा।धन आगमन के योग बन रहे हैं,धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।मकान दुकान की मरम्मत पर खर्च होगा।
मकर राशि :- आज कार्य की अधिकता रहेगी,धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे।भूमि भवन से संबंधित मामलों में गति आएगी,कोर्ट कचहरी के मामलों पर धन खर्च होगा।परिजनों से मनमुटाव संभव है।

कुंभ राशि :- आपकी आदतों के कारण लोगों से दूरियां बढ़ेंगी।क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी संत महापुरुष का दर्शन संभव है। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं।
मीन राशि :- दूसरों के निजी मामलों में दखल देना बंद करें।निजी जीवन में रिश्ते कमजोर होंगे,अधिकारी वर्ग आपसे नाराज रहेगा। संतान सुख संभव है। नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति संभव है।