Horoscope: 1 अगस्त को माह परिवर्तन की तरह बदलेगा इनका भाग्य…

मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने का है। सभी पक्ष आपके हित में रहेंगे। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप किसी पुराने कार्य को दोबारा शुरू करने का मन बना सकते हैं। प्यार में पार्टनर से सहयोग मिलेगा। लकी रंग उजला और शुभ अंक 4 है।

वृषभ (Taurus)

आज का दिन सामान्य रहेगा। नए कार्यों की अपेक्षा पूर्व निर्धारित कार्यों को आगे बढ़ाते रहें। अपनों का साथ सफलता में सहायक होगा। भावुकता में कोई जानकारी साझा न करें। जीवनसाथी का मूड बदल सकता है, धैर्य बनाए रखें। लकी रंग आसमानी और शुभ अंक 7 है।

मिथुन (Gemini)

आज का दिन आपके लिए उत्तम है। प्राथमिकता तय कर कार्य करें। निजी जीवन सहज और सुखद बना रहेगा। अपनों के साथ सामंजस्य स्थापित कर सकेंगे। अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। लकी रंग क्रीम और शुभ अंक 2 है।

कर्क (Cancer)

आज का दिन आपके लिए सामान्य से शुभ है। जो भी करें पूरी तरह आश्वस्त होने पर ही करें। संघर्ष से सफलता मिलेगी। विपक्ष सक्रिय बना रह सकता है। अति मीठे लोगों से सतर्क रहें। करियर को लेकर बड़ा निर्णय लेने का समय है, लेकिन जल्दबाजी न करें। लकी रंग उजला और शुभ अंक 4 है।

सिंह (Leo)

आज का दिन आपके लिए श्रेष्ठ है। प्रियजनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। उत्साहित रहेंगे और रखेंगे भी। शिक्षा संतान और आर्थिक पक्ष शुभकर रहेगा। तेजी बनाए रखें। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। लकी रंग पींक और शुभ अंक 8 है।

कन्या (Virgo)

आज का दिन आपके लिए सामान्य है। सही होना और अपनी बात को सही ढंग से रख पाना अलग-अलग बाते हैं। पारिवारिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। अपनों की खुशी का ध्यान रखें। व्यवस्थित दिन रहेगा, आप अपने कामों को प्लान के अनुसार पूरा करेंगे। लकी रंग फीरोजा और शुभ अंक 6 है।

तुला (Libra)

आज का दिन आपके लिए शुभ है। इच्छित सूचना मिलने से उत्साह बढ़ेगा। बंधुत्व भाव को बल मिलेगा। आलस्य से बचें। संपर्कों का लाभ मिलेगा। आवश्यक कार्यों में तेजी लाएं। लकी रंग आसमानी और शुभ अंक 6 है।

वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन आपके लिए सुखद है। पारिवारिक मामलों से जुड़े बड़े निर्णय ले सकते हैं। अपनों का साथ सुख सौख्य को बल प्रदान करेगा। अच्छे होस्ट बने रहेंगे। वाणी व्यवहार का लाभ मिलेगा। लकी रंग पींक और शुभ अंक 8 है।

धनु (Sagittarius)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलकारक है। सफलता का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा बना रहेगा। सृजन व स्मरण को बल मिलेगा। करीबियों में चर्चा का विषय बने रह सकते हैं। लकी रंग उजला और शुभ अंक 4 है।

मकर (Capricorn)

आज का दिन आपके लिए सामान्य है। आकस्मिक खर्च बजट प्रभावित कर सकता है। शानोशौकत जीना पसंद करेंगे। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। ठगों से सावधान रहें। प्रयोग और निवेश से बचें। लकी रंग क्रीम और शुभ अंक 2 है।

कुंभ (Aquarius)

आज का दिन आपके लिए शुभ है। शिक्षा संतान और प्रेम पक्ष बेहतर बना रहेगा। आर्थिक मोर्चें पर उम्मीद से अच्छा करेंगे। सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। मान सम्मान अर्जित करेंगे। लकी रंग आसमानी और शुभ अंक 7 है।

मीन (Pisces)

आज का दिन आपके लिए श्रेष्ठ है। जो भी करेंगे प्रभावी ढंग से करेंगे। निजी और कारोबारी दोनों मामलों में सफलता मिलेगी। बड़ों का सानिध्य और छोटों का सहयोग उत्साहित रखेगा। लकी रंग उजला और शुभ अंक 4 है।

error: Content is protected !!