Horoscope:13 जुलाई को बदल सकता है इन जातकों का भविष्य…

पैसे का सही इस्तेमाल करेंगे तो आगे ये लाभ भी देगा

मेष राशि :- रोजगार में वृद्धि के योग बन रहे हैं।आय के नए साधन स्थापित होंगे,अहंकार को दूर रखे और अपने व्यवहार को नम्र रखने की कोशिश करें,पिता से अनबन संभव है।

वृषभ राशि :- आज खर्च बढ़ेगा।दुष्ट जन हानि पहुंचा सकते हैं,सतर्क रहें।समझदारी से कार्य करें,जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन राशि :- आज कंपनी की ओर से कार्य में के लिए कहीं भेजा जा सकता है।यह यात्रा लाभदायक रहेगी।रूके काम पूरे होंगे।खर्च बढ़ सकता है,लेकिन पैसे का सही इस्तेमाल करेंगे तो आगे ये लाभ भी देगा।

कर्क राशि :- आय से अधिक खर्च होगा,अजनबी लोगों पर विश्वास न करें।धोखा मिल सकता है,पूर्व में लिए गए निवेश से लाभ होगा,संतान सुख की प्राप्ति सम्भव है।

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ

सिंह राशि :- लंबे समय से रूके कार्य पूरे होंगे,व्यावसायिक नई योजना बनेगी जो सफल रहेगी।सामाजिक नई जिम्मेदारी मिल सकती है,वाहन मशीनरी पर खर्च होगा,यात्रा के योग हैं।

कन्या राशि :- कार्यप्रणाली में सुधार होगा,मेहमानों का आगमन संभव है।प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी,वैवाहिक चर्चा सफल होगी।आर्थिक समृद्धि के योग हैं,अध्ययन में रूचि बढ़ेगी।

तुला राशि :- धर्म-कर्म के काम में रूचि बढ़ेगी,कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।व्यवसाय में नए प्रस्ताव सफल रहेंगे,नए मित्र बनेंगे।आर्थिक लाभ होगा,राजकाज से जुड़े काम में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि :- कामकाज की अधिकता से थकान का अनुभव करेंगे,पारिवारिक सुख मिलेगा।आर्थिक सम्पन्नता रहेगी,राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है।धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

स्वास्थ्य की चिंता रहेगी,आर्थिक स्थिति में सुधार होगा

धनु राशि :- शत्रु सक्रिय होंगे,सतर्क रहें।वाणी पर नियंत्रण रखें,संपत्ति के कार्य रूके रहेंगे।अधिकारी वर्ग आप से नाखुश रहेगा,संतान के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।

मकर राशि :- आलस्य की अधिकता रहेगी,धार्मिक आयोजनों में रूचि बढ़ेगी।वैवाहिक चर्चा सफल होगी।नए व्यापार को शुरू करने का अवसर मिलेगा।आर्थिक समृद्धि मन को प्रसन्न करेगी,जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा।

कुंभ राशि :- किसी बड़े कार्य को होने की संभावना है,विरोधी सक्रिय होंगे।माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी,आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।किसी महापुरुष का सानिध्य मिलेगा।

मीन राशि :- रुपयों के लेनदेन में सावधानी रखें,कला जगत से जुड़े जातकों को सम्मान मिल सकता है।राजनीति में सक्रियता आप को अलग पहचान दिला सकती है,वाहन सुख संभव है।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!