horoscope: 21 मई को इन जातकों के जीवन में होगा नया सवेरा…

मेष राशि :- जो काम सहज ही निपट सकते हैं,उनको करने के लिए पूरी ताकत लगानी पड़ेगी।किसी चीज से समझौता करना पड़ सकता है।परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि :- कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे।समाज में कुछ लोग विरोध भी कर सकते हैं।नई जिम्मेदारी मिल सकती है।संतान के विवाह संबंधी प्रस्ताव सार्थक होंगे।

मिथुन राशि :- जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करने से सुकून मिलेगा।भवन की मरम्मत में धन लगेगा।पारिवारिक लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी।आजीविका के साधनों में कमी आ सकती है।

कर्क राशि :- राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय पक्षधर है।उन्नति के लिए और मेहनत करने की जरूरत है।अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।यात्रा निरस्त होगी।

सिंह राशि :- अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है।अपने से बड़ों की बातों को सुनें,उनके अनुभव आपके लिए लाभप्रद साबित होंगे।वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

कन्या राशि :- मिश्रित फलदाई समय चल रहा है।नौकरी पेशा लोगों के लिए समय उपयुक्त है,पद में वृद्धि के योग बन रहे हैं।कपड़े के व्यापार से जुड़े लोग आर्थिक लाभ को अर्जित करेंगे।

तुला राशि :- विशिष्ट लोगों से मुलाकात आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी।असफलता का सामना करना पड़ सकता है।दुविधा में रहेंगे।

वृश्चिक राशि :- दायित्वों को पूरा करने में लगे रहेंगे।किसी की इच्छा पूरी करने के लिए स्वयं जोखिम न लें।कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे।कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।

धनु राशि :- अपने विवेक,बुद्धि से सभी कार्यों में अनुकूल फल प्राप्त कर सकेंगे।राजकीय महत्त्वाकांक्षा पूरी होगी।कार्यस्थल पर अपनी क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है।

मकर राशि :- रुका पैसा मिलेगा।कार्यकुशलता में वृद्धि होगी।संपत्ति संबंधी विवाद हल हो सकेंगे।सुख-शांति का वातावरण रहेगा।नौकरी में लाभ के योग हैं।क्रोध पर काबू रखें,नहीं तो अवसर जाएंगे।

कुंभ राशि :- किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए।हिम्मत से आगे बढ़ें,सफलता मिलेगी।घरेलू खर्च बढ़ेंगे।पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।जल्दबाजी में फैसले न लें।

मीन राशि :- आप किसी का भला करने जाते है और स्थिति विपरीत हो जाती है।सतर्कता से काम करें।कुछ महत्त्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरूर लें।जिद्दी स्वभाव से रिश्ते बिगेड़ेंगे।

error: Content is protected !!