horoscope: 1 मई को इस राशि के जातक न करें क्रोध वरना बिगड़ जाएंगे बने काम भी…

मेष राशि :- अपनी समझदारी से रूके कार्य पूरे करेंगे।यश प्राप्ति के योग हैं।व्यावसायिक कार्यप्रणाली सुधरेगी।नई योजना बनेगी।निवेश शुभ रहेगा। कुसंगति से हानि होगी।
वृषभ राशि :- कई दिनों से रूके कार्य पूरे होंगे।अपने व्यवहार को नम्र रखें।पिता की चिंता रहेगी।यात्रा सफल रहेगी।सामाजिक कार्य में रूचि रहेगी।राजकीय बाधा दूर होगी।विवाद न करें।
मिथुन राशि :- अपने वाक् चातुर्य से कार्यस्थल पर सभी का मन जीत लेंगे।जीवनसाथी की चिंता रहेगी।निवेश में हानि संभव है।दिल को ठेस पहुंच सकती है,धैर्य रखें।
कर्क राशि :- अपमानित होने से बेहतर है कि अपनी आदत सुधारें।व्यवसाय में लाभ हो सकता है।प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है।राजकीय सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि :- व्यववसाय में प्रयास सफल रहेंगे।उत्साह वृ्द्धि होगी।सुख के साधन मिलेंगे।शत्रु परास्त होंगे।पीड़ा रहेगी। यात्रा सुखद रहेगी।आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
कन्या राशि :- किसी के बारे में ज्यादा सोचना ठीक नहीं है।जल्दबाजी न करें,काम बिगड़ सकते हैं।अस्वस्थता रह सकती है।शुभ समाचार मिलेंगे।आत्मसम्मान बढ़ेगा।चोरी आदि से बचें।निवेश शुभ रहेगा।
तुला राशि :- क्रोध की अधिकता से बने काम बिगड़ जाएंगे।राजकोप का सामना करना पड़ सकता है।अस्वस्थता रहेगी।भय का वातावरण बनेगा।यात्रा आदि से लाभ होगा।माता-पिता के साथ सम्बन्ध अच्छे होंगे।
वृश्चिक राशि :- कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे।सबको साथ में लेकर चलें।आर्थिक संकट सम्भव है।अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे।कर्ज लेना पड़ सकता है।हानि से बचें।कुसंगति हानिकर रहेगी।
धनु राशि :- संतान के किए कार्य मन को सुख देंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा।प्रसन्नता रहेगी।बकाया वसूली होगी।यात्रा सफल रहेगी।परिश्रम अधिक होगा।आजीविका के कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।
मकर राशि :- साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी।धन लाभ होता रहेगा।नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं।धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेंगी।शुभ समाचार प्राप्त होंगे।यात्रा सफल रहेगी।
कुंभ राशि :- सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जिद न करें परिजनों की बात मानें,लाभ होगा।घर की साफ़ सफाई करने में समय बीतेगा।अकारण घर का वातावरण खराब न करें।
मीन राशि :- अनजान लोगों से संबंध स्थापित होंगे।जीवनशैली में परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे।आय के नए स्रोत सामने आएंगे।अपने भविष्य के प्रति भय रहेगा।व्यावसायिक नए अनुबंध होंगे