Hindus का धर्म परिवर्तित करने को किया जा रहा था Brain Wash, 4 के खिलाफ रिपोर्ट, इनमें तीन दिल्ली के

उमेश लव, लव इंडिया, रामपुर। नगर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हिंदुओं (Hindus) का धर्म परिवर्तित ( Converted religion ) करने को Brain Wash किया जा रहा था। विरोध पर हंगामा हो गया। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें तीन आरोपी दिल्ली के हैं। यह रिपोर्ट सिविल लाइंस थानांतर्गत ज्वालानगर निकट गंगा मेडिकल स्टोर शाहबाद रोड निवासी अविनाश पटेल पुत्र महेन्द्र पाल सिंह ने दर्ज कराई है।

दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक सिविल लाइंस थानांतर्गत इच्छाराम की मिलक गांव में हिन्दू धर्म के गरीब लड़के व लड़कियों को बाईबिल धार्मिक पुस्तक से शिक्षित किया जा रहा है तथा हिन्दू धर्म से ईसाई धर्म में परिवर्तित करने के लिए काफी दिनों से ब्रेन वॉश किया जा रहा है। आज 24 जून 2025 को गांव की श्रीमती धर्मवती पत्नी राम अवतार द्वारा ईसाई धर्म के व्यापक प्रचार एवं प्रसार के लिए तथा इसाई धर्म परिवर्तन कराने के लिए दिल्ली से विवेक पुत्र स्व. देवदत्त नि0 59/7 मकान नं. 10 द्वारिका मोड़ उत्तम नगर सेवक पार्क थाना द्वारिका दिल्ली, पवन कुमार पुत्र राकेश निवासी मकान नं. 123 दयानन्द कालोनी लाजपत नगर थाना लाजपत नगर दिल्ली, ममता पत्नी अभय कुमार निवासी मकान नं. 236 ताहिर पुर कुम्हार कालोनी थाना गुरुतेज बहादुर दिल्ली को बुलाया गया।

दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक श्रीमती धर्मवती द्वारा अपने मकान पर काफी हिन्दू समुदाय के गरीब लड़के व लड़कियाँ तथा महिला इनके मकान पर मौजूद हैं तथा हिन्दू धर्म से इसाई धर्म में धर्म परिवर्तन कराने के लिए ईसाई धर्म का गुणगान कराया जा रहा है। बाईबिल पुस्तक के बारे में पढाया जा रहा है। इनके द्वारा ईसाई धर्म को सभी धर्मों से श्रेष्ठ बताया जा रहा है। ईसाई धर्म धारण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विभिन्न प्रकार के प्रलोभन जैसे निःशुल्क शिक्षा एवं शिक्षा के अनुसार रोजगार का आश्वासन दिया जा रहा है। इससे पहले भी इनके द्वारा कई बार यह कार्य किया जा चुका है। इनके द्वारा कुछ समय पहले अपना धर्म परिवर्तन कर लिया गया है। अब अन्य लोगों को धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा है। इनके पास ईसाई धर्म की मौके पर कई धार्मिक पुस्तक है।

अविनाश पटेल के मुताबिक, मैं आज किसी काम से इच्छाराम की मिलक गांव में गया था। कुछ देर रुक कर इस कार्यवाही को देखा और पूर्ण विश्वास किया कि यहां हिन्दू धर्म से ईसाई धर्म में धर्म परिवर्तन कराने का काम किया जा रहा है। यह प्रोग्राम देर रात्रि तक चलेगा। रात्रि में रोशनी की व्यवस्था के लिए जनरेटर आदि की भी व्यवस्था की गयी है। धर्मवती के मकान में काफी संख्या में हिन्दू धर्म के लोग (पुरुष एवं महिलाएँ) मौजूद है। मैंने धर्म परिवर्तन कराये जाने का विरोध किया तो ये लोग मुझ पर भड़क गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!