राजपाल सिंह कश्यप के आगरा जोन प्रभारी बनने पर आजाद समाज पार्टी का भव्य स्वागत समारोह

🟦 मुरादाबाद में जुटे पार्टी के वरिष्ठ नेता, संगठन विस्तार पर दिया ज़ोर
उमेश लव, लव इंडिया, आगरा/ मुरादाबाद। आजाद समाज पार्टी द्वारा मुरादाबाद निवासी राजपाल सिंह कश्यप को आगरा जोन का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर मुरादाबाद के मानसरोवर क्षेत्र में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के मंडल, जिला व प्रदेश स्तर के नेताओं ने भाग लेकर संगठन को मजबूत करने की अपील की।
🔶 कार्यशैली अनुशासन, समर्पण और संघर्ष की मिसाल: पुष्पेन्द्र राणा मुख्य मंडल प्रभारी
पुष्पेन्द्र राणा ने कहा कि राजपाल सिंह कश्यप ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य किया है। उनकी कार्यशैली अनुशासन, समर्पण और संघर्ष की मिसाल है, जिससे अन्य कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।
🔶 राजपाल सिंह कश्यप जैसे कर्मठ कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़: रमेश कुमार गंधर्व, मंडल प्रभारी

रमेश कुमार गंधर्वजी ने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी सामाजिक न्याय और संविधान की भावना को आगे बढ़ा रही है। राजपाल सिंह कश्यप जैसे कर्मठ कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं।
🔶 कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा: पिंटू प्रधान, मंडल प्रभारी, भीम आर्मी
पिंटू प्रधान ने कहा कि आगरा जोन में संगठन को मज़बूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी एक योग्य और अनुभवी नेता को सौंपी गई है।
🔶 कश्यप के नेतृत्व में आगरा जोन में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा: विजय पुष्कर
विजय पुष्कर ने कहा कि पार्टी के विस्तार में राजपाल सिंह कश्यप का योगदान सराहनीय रहा है। उनके नेतृत्व में आगरा जोन में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।
🔶 अनुशासित कार्यशैली और जनता से सीधा संवाद जरूरी: प्रशांत सागर
प्रशांत सागर ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए अनुशासित कार्यशैली और जनता से सीधा संवाद जरूरी है, जिसे राजपाल सिंह कश्यप बखूबी निभाते रहे हैं।

🔶 यह नियुक्ति संगठन की मजबूती का प्रतीक: सुमित कुमार (जिलाध्यक्ष, मुरादाबाद)
जिलाध्यक्ष सुमित कुमार ने कहा कि मुरादाबाद संगठन को अपने कार्यकर्ता पर गर्व है। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति संगठन की मजबूती का प्रतीक है।
🔶 आयोजनों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आती: सरताज मलिक (जिलाध्यक्ष, संभल)
सरताज मलिक ने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और इस तरह के आयोजनों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आती है।
🔶 मेहनती कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी देकर सही निर्णय लिया: राजकुमार यादव (प्रदेश सचिव)
प्रदेश सचिव राजकुमार यादव ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक मेहनती कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी देकर सही निर्णय लिया है। इससे संगठन को नई दिशा मिलेगी।

🔶 कश्यप इस विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ा रहे
इस दौरान, डॉ. शीशपाल ने कहा कि भाईचारा और सामाजिक समरसता ही आज़ाद समाज पार्टी की पहचान है और राजपाल सिंह कश्यप इस विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।
🔶 राजपाल सिंह कश्यप के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा: शहजाद खां (जिलाध्यक्ष, संभल)
शहजाद खां ने कहा कि युवा और अल्पसंख्यक वर्ग पार्टी से जुड़ रहा है और राजपाल सिंह कश्यप के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा।
🗣️ संगठन को मजबूती देने और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे: राजपाल सिंह कश्यप, आगरा जोन प्रभारी

राजपाल सिंह कश्यप ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे आगरा जोन में संगठन को मजबूती देने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस दौरान, बाबू सराफा, सचिन चौधरी, शहजाद खां, शीशपाल, राजकुमार कश्यप आदि ने भी विचार रखें।

Hello world.