लव इंडिया, मुरादाबाद। गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज मुरादाबाद में विश्व जनसंख्या दिवस पर अर्थशास्त्र विभाग की ओर से बढ़ती जनसंख्या व घटते संसाधन विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर चारु मेहरोत्रा ने बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभावों पर विचार व्यक्त करते हुए बताया कि बढ़ती आबादी आज दुनिया की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। अनेक देशों में बढ़ती जनसंख्या के अनुपात में उपलब्ध संसाधन अब कम पड़ने लगे हैं।
कहाकि अधिक जनसंख्या बढ़ने से अधिक लोगों को भोजन, पानी और आश्रय की आवश्यकता होने के कारण भूमि और परिस्थितिकी तंत्र पर दबाव बढ़ता है जिससे आवश्यक संसाधनों की कमी होती जाती है।

कहा कि जनसंख्या वृद्धि के कारण उपजी समस्याओं से पार पाना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। साथ ही उन्होंने लैंगिक विषमता एवं उत्पीड़न पर भी प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में 25 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
पोस्टर के माध्यम से छात्राओं ने संदेश दिया कि जनसंख्या तीव्र गति से बढ़ रही है और संसाधन घट रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आयशा विन्ते द्वितीय स्थान पर हफशा विन्ते व तृतीय स्थान पर सौम्या सैनी रहीं।

प्रेरक पुरस्कार फाकेहा को मिला। निर्णायक मंडल का दायित्व डॉ.सीमा अग्रवाल विभाग प्रभारी, हिंदी विभाग व डॉ.सुनीति लता बी.एड विभाग ने निभाया।
कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र विभाग प्रभारी डॉ.सीमा मलिक ने किया। इस अवसर पर प्रो किरन साहू, प्रो मीनाक्षी शर्मा, प्रो किरन त्रिपाठी,प्रो अनुराधा सिंह,प्रो सीमा गुप्ता,प्रो एकता भाटिया, प्रो वंदना पाण्डेय,प्रो अपर्णा जोशी आदि की गरिमामयी मौजूद रहीं।
Hello world.