संस्थापक दयानंद गुप्त की जयंती मनाई गई सुशीला आर्य कन्या जूनियर हाई स्कूल में
लव इंडिया, मुरादाबाद। सुशीला आर्य कन्या जूनियर हाई स्कूल में संस्थापक दयानंद गुप्त की जयंती मनाई गई। सब्जी मंडी गंज स्थित सुशीला आर्य कन्या जूनियर–हाई स्कूल में संस्थापक स्वर्गीय दयानंद गुप्त एडवोकेट की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। प्रबंधक उमाकांत गुप्ता, संतोष रानी गुप्ता व प्रधानाचार्य सिम्पल विश्नोई ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व भाषण प्रस्तुत किए। विद्यालय परिवार ने उनके शिक्षा सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। छात्राओं को प्रबंधक संतोष रानी गुप्ता,उमाकांत गुप्ता,राजीव सक्सेना,प्रधानाचार्य सिंपल विश्नोई ने सम्मानित किया।
