लव इंडिया मुरादाबाद। मुरादाबाद की ईदगाह में पहली बार बेहद कम लोग ईद की नमाज के लिए पहुंचे और यही कारण है कि नमाजियों के लिए बनाई गई सफें तक खाली रह गई। इस बीच नमाज छूटने पर कुछ युवाओं ने हंगामा किया। इस पर 9:30 बजे दोबारा से नमाज पढ़ाई गई।

मालूम हो कि मुरादाबाद शहर में गलशहीद क्षेत्र में ईदगाह है और यहां जब ईद की नमाज होती थी तो संभल फाटक तक नमाजियों का जमा बड़ा होता था लेकिन इस बार प्रदेश सरकार ने सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ने का आग्रह किया था और प्रशासन को भी सख्ती से आदेश का पालन करने को कहा था।

इसी के चलते सोमवार को ईदगाह पर नमाज पढ़ने के लिए बेहद कम लोग दिखाई दिए जिसके चलते ईदगाह मैदान में बनाई गई सफें तक खाली रह गई।
इस बीच कुछ युवाओं की नमाज छूट गई तो उन्होंने हंगामा कर दिया इनका कहना था की पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर अड़चनें पैदा की इसलिए दोबारा से नमाज होनी चाहिए। बाद में शहर इमाम ने दोबारा से नमाज पढ़ाई।

ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज़ के बाद लोगों का खैर मक़दम करती सपा सांसद रुचि वीरा, पूर्व विधायक हाजी ग्राम कुरैशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम, विजय वीर यादव, कांग्रेस पूर्व महानगर अध्यक्ष असद मौलाई, तुंगीश यादव व अन्य लोग।
Hello world.