जिला कांग्रेस ने याद किया पंडित जवाहरलाल नेहरू को

मुरादाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 136 वीं जयन्ती पर भावपूर्ण नमन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसियो ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।
जिला कार्यालय के क्षतिग्रस्त होने के चलते कोठीवाल नगर स्तिथ कैम्प कार्यालय पर बैठक का आयोजन अपराह्न में किया गया।

बैठक में बोलते हुए जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर ने कहा कि नेहरू को लेकर सत्ता पक्ष द्वारा तमाम भ्रांतियां लगातार फैलाई जा रही हैं। लेकिन इनसे उनके मान सम्मान में बजाय कोई कमी आने के उसमे बढ़ोतरी ही हुई है। उन्होंने आगे कहा कि आरोपों को लेकर लोगो ने नेहरू साहित्य का गूगल क्लिक किया तो लोगो का नेहरू के प्रति भृम, उन के प्रति आस्था में बदल गया।


गुम्बर ने कहा कि नेहरू ने अपनी कैविनेट में स्वयं को भारत रत्न दिये जाने का कोई प्रस्ताव पास नही किया। बल्कि तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद द्वारा उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण, निष्ठा, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान,वर्षो की जेल यात्रा आदि के दृष्टिगत प्रोटोकॉल तोड़ कर उन्हें प्रदान किया गया था।


बैठक में कहा गया कि उनके द्वारा नाम मात्र को छोड़ अपनी सभी हज़ारों करोड़ों की चलअचल सम्पत्तियों को जिस प्रकार राष्ट्र के नाम दान कर दिया गया था,वो आज की राजनीति में अकल्पनीय है। इस अवसर पर देश मे तमाम बांध, तकनीकी , खेल एव शैक्षिक प्रतिष्ठान स्थापना के लिये उन्हें याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि कांग्रेस नेताओं की ओर से अर्पित की गई।


कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता सुधीर पाठक ने किया। तथा अमीरुल हसन जाफ़री,विवेक गुप्ता,अजय गोपाल रस्तोगी,अकरम खा, श्यामबाबू वाल्मिकी, आलोक जाटव,विवेक अग्रवाल, भयंकर सिंह बौद्ध,विवेक कुमार, कृपाल सिंह,ठाकुर नरेंद्र सिंह,अशरफ अली,डॉ नदीम,समर अफसर,मुख्तयार अंसारी,डॉ नदीम,सुशीला कश्यप, आदि ने इसमे प्रतिभाग किया।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!