Dr. Shyama Prasad Mukherjee के बलिदान दिवस पर हुई गोष्ठी, पौधे लगाए

बरेली। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर गोष्ठी हुई। इसी क्रम में शहर विधानसभा में भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट ने पौधे लगाए।
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर हुई संगोष्ठी में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, सांसद छत्रपाल गंगवार, महापौर डॉ उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धांजलि देकर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नमन उस राष्ट्रऋषि को, जिसने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण भारत माता के चरणों में समर्पित कर दिया। उनका कहना था कि एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे।


सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहां जिसने 20वीं शताब्दी के भारत को यह समझाया कि यदि राष्ट्र की एकता को बचाना है, तो सत्ता की चुप्पी नहीं, बलिदान की गूंज चाहिए।
महापौर डॉ उमेश गौतम ने कहा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने पश्चिमी देश वाली शिक्षा ग्रहण कर वह भारतीयता की पुनस्र्थापना के लिए मैदान में उतरे थे। उनके बलिदान के बाद देश में जनआक्रोश फूट पड़ा था। सगोष्ठी का संचालन प्रत्तेश पांडे ने किया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, अनिल कुमार एडवोकेट, गुलशन आनंद, पंडित राम गोपाल मिश्रा, डॉ सी पी एस चौहान, डॉ तृप्ति गुप्ता, प्रभु दयाल लोधी, विष्णु शर्मा, महानगर मीडिया प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर), देवेंद्र जोशी, रेखा श्रीवास्तव, चित्रा मिश्रा, अतुल कपूर, राजकिशोर कश्यप, योगेश कुमार, वीरेंद्र अरोड़ा, शिखा मल्होत्रा, जयदीप चौधरी, राजीव कश्यप, अजय मौर्या, विशाल गुप्ता, निखिल, मोहित अरोड़ा, मोहित तिवारी, नरेंद्र मौर्य, रतन माथुर एवं समस्त महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद गण प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसी क्रम में शहर विधानसभा में भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट ने आशुतोष सिटी में पौधारोपण किया। इस मौके पर भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट ने कहा एक पेड़ मां के नाम पौधा सभी को लगाना चाहिए। कैंट विधानसभा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल मैं पौधारोपण कार्यक्रम में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष कन्हैया राजपूत ने पौधे लगाए। इस मौके पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा सभी लोग अपने-अपने घर के आसपास वृक्ष अवश्य लगाएं जिससे आसपास का वातावरण अच्छा और सुंदर होता है। वृक्ष का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। इसलिए सभी को पौधे लगाने चाहिए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अभियान के महानगर संयोजक विष्णु अग्रवाल, सहसंयोजक प्रतिपाल सिंह ( बंटी ठाकुर), मंडल अध्यक्ष कन्हैया राजपूत, अरविंद वर्मा, रूप किशोर लोधी, केशव गुप्ता, दीपक राठौर, नरेश पाल, कपिल शर्मा, अभिषेक, संतोष सिंह, निरंजन, दीपक सक्सेना, अनुराग एवं समस्त मंडल के पदाधिकारी गण मौजूद रहे। निर्भय सक्सेना

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!