DRUCC के सदस्य डॉ. पवन कुमार जैन ने रेल यात्रियों से सीधे संवाद कर जानीं समस्याएं

लव इंडिया, मुरादाबाद : मंडलीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (DRUCC) के सक्रिय सदस्य डॉ. पवन कुमार जैन ने आज मुरादाबाद रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध विभिन्न यात्री सुविधाओं का गहन अवलोकन किया और सुधार की दिशा में आवश्यक सुझाव दिए।

निरीक्षण के दौरान डॉ. जैन ने प्लेटफार्मों की स्वच्छता, पेयजल की उपलब्धता, स्टेशन पर भोजन, जलपान वेंडर्स की स्थिति, वेंडर्स में वर्दी पहनने का अभाव, जनता खाना की उपलब्धता, शौचालयों की स्थिति, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, डिजिटल सूचना प्रणाली और दिव्यांग यात्रियों के लिए सुविधाओं की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन परिसर में सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और हरित क्षेत्र की स्थिति को भी देखा।

निरीक्षण के दौरान डॉ. जैन ने यात्रियों से प्रत्यक्ष संवाद किया और उनकी समस्याएं तथा सुझाव ध्यानपूर्वक सुने। कुछ यात्रियों ने समय-सारणी में विलंब, पीने के पानी की अनुपलब्धता, प्लेटफार्म नम्बर एक अतिरिक्त अन्य प्लेटफार्मों पर जनसुविधाओं का अभाव और स्वच्छता जैसे मुद्दों को उठाया। डॉ. जैन ने आश्वासन दिया कि यात्रियों द्वारा बताए गए बिंदुओं को वे मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे और समाधान सुनिश्चित करवाएंगे।

उन्होंने रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार किया जाए और यात्रियों की शिकायतों का त्वरित निवारण हो। उन्होंने स्टेशन पर बैठने की व्यवस्था, रैम्प और एस्केलेटर की स्थिति का भी निरीक्षण किया, और दिव्यांगजनों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं सुनिश्चित करने पर बल दिया।

निरीक्षण के अंत में डॉ. पवन कुमार जैन ने कहा कि “रेलवे यात्रियों की संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारी समिति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक यात्री को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिले।” इस निरीक्षण के दौरान रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी, अतिरिक्त स्टेशन अधीक्षक और संबंधित विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!