NextGen Spinner Table Tennis Academy : विख्यात कात्याल और कनिष्का कपूर बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
लव इंडिया, मुरादाबाद। मुरादाबाद में आयोजित प्रथम जिला रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में 60-70 खिलाड़ियों ने भाग लिया।अंडर-11 से लेकर मेन्स व वुमेन्स वर्ग तक मुकाबले हुए। विख्यात कात्याल और कनिष्का कपूर ने कई खिताब अपने नाम किए।

नेक्स्टजेन स्पिनर टेबल टेनिस एकेडमी द्वारा आयोजित प्रथम जिला रैंकिंग टूर्नामेंट का समापन हुआ।नेक्स्टजेन स्पिनर टेबल टेनिस एकेडमी द्वारा मुरादाबाद में आयोजित प्रथम जिला रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का शानदार समापन हुआ।इस प्रतियोगिता में मुरादाबाद जिले के लगभग 60-70 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विख्यात कात्याल और कनिष्का कपूर बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
प्रतियोगिता में अंडर-11 से लेकर मेन्स और वुमेन्स श्रेणी तक के विभिन्न रोमांचक मुकाबले खेले गए।टूर्नामेंट के दौरान विख्यात कात्याल और कनिष्का कपूर का दबदबा रहा, जिन्होंने अपनी-अपनी श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई खिताब अपने नाम किए।
बालक वर्ग में अंडर 11: विहान अग्रवाल NSTTAअंडर 13: कविश गोयलअंडर 15: विराट गुप्ताअंडर 17: विख्यात कात्यालअंडर 19: विख्यात कात्याल और बालिका वर्ग में अंडर 11: दृशा गुप्ताअंडर 13: संस्कृति अग्रवालअंडर 15: कनिष्का कपूरअंडर 17: कनिष्का कपूरअंडर 19: कनिष्का कपूर सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी: विख्यात कात्याल और • सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी: कनिष्का कपूर रही।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि ss चिल्ड्रन एकेडमी के निदेशक अनिल अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथियों में, एसपी सिन्हा,सी.ए. राकेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल,योगेंद्र गौतम जिला सचिव रहे।कार्यक्रम का मानसी तलवार ने खूबसूरत अंदाज में किया। इस टूर्नामेंट की मेजबानी नेशनल खिलाड़ी कुणाल अरोड़ा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सभी विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रशासनीय पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि अनिल अग्रवाल द्वारा सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा की खेल को हमेशा खेल भावना से ही खेलना चाहिए।एकेडमी के संचालक सजल अग्रवाल ने सफल आयोजन पर खुशी जाहिर करते हुए मुरादाबाद जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने मुख्य अतिथि को अपना बहुमूल्य समय देने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए विशेष धन्यवाद दिया। मुख्य अतिथि अनिल अग्रवाल व अन्य अतिथियों ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

Hello world.