लव इंडिया, मुरादाबाद। एआइसीसी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस के आवाह्न पर जिला कांग्रेस की ओर से मुख्य डाक घर के सामने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेसी ईडी द्वारा नेशनल हेरल्ड की सम्पत्ति सीज किये जाने व पार्टी के शीर्ष नेताओं को आरोपी बनाए जाने को अवैधानिक बताते हुए अपना आक्रोश जता रहे थे। जिला कांग्रेस के दफ्तर पर कांग्रेसी इकट्ठा हुए। यहाँ जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर ने ईडी को केंद्र सरकार के हाथों की कठपुतली बताया।

कहा कि सरकार के इशारे पर ईडी अवैधानिक रूप से कार्यवाही कर रही है। गुम्बर ने आरोप लगाया कि नेशनल हेराल्ड तो बहाना है इन्हें तो किसी तरह हमारे नेताओं को फसाना है।
बाद में जोरदार नारे लगाते हुए कांग्रेसी पैदल चलकर मुख्य डाकघर पहुंचे। यहाँ धरना देकर केंद्र सरकार के विरुद्ध देर तक नारेबाजी की। बाद में सभी कांग्रेसी यही से वापस दफ्तर पहुंच गये।

इस दौरान, जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर,मो अब्बास,अनिल शर्मा काले, इरम कदीर, आजम खां, अजय गोपाल रस्तोगी, सुहाना फात्मा, भयंकर सिंह बौद्ध, असलम खा,सुशीला कश्यप,डॉ हनीफ, याकूब कुरैशी,फुरकान लम्बरदार, अजय दुबे,अतीक, डॉ जमालुद्दीन जावेद इकबाल, फैसल समेत तमाम नेता मौजूद रहे।
Hello world.