CPM: जनता को संगठित कर समता मूलक समाज की स्थापना का आवाहन

लव इंडिया मुरादाबाद। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी में बड़ी संख्या में भर्ती नये पार्टी सदस्यों का जिला स्तरीय शिक्षण शिविर गुलजारीमल की धर्मशाला में जिला सचिव कामरेड थान सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
शिक्षण शिविर में भाग ले रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड डी पी सिंह ने कहा कि समाज दो वर्गों में बंटा हुआ है। एक ओर लाखों करोड़ों मेहनतकश जनता है, जिनकी मेहनत और कमाई से यह दुनिया गुलजार है, क्योंकि सुई से लेकर परमाणु बम तक यहीं मेहनतकश तबका बनाता है। बहुमंजिला इमारतें व वेशकीमती दवाएं, सुन्दर व मजबूत पुल और सुरंगों सहित दुनिया की सारी रचनात्मक एवं क्रियात्मक चीजों की रचना इसी मेहनतकश वर्ग की मेहनत का नतीजा है। लेकिन विडम्बना यह है कि यही मेहनतकश वर्ग भूख गरीबी बीमारी और प्राकृतिक आपदाओं का शिकार है। दूसरी ओर शोषक और लुटेरा वर्ग है जो संख्या में कम है, लेकिन समाज की 90% संपत्ति पर इसी लुटेरे वर्ग का कब्जा है, जो गरीब जनता को जातिवाद और धार्मिक उन्माद में फंसा कर अपने मुनाफे के दायरे को दिन प्रतिदिन बढ़ाता चला जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इन लुटेरों के जुल्मों और अत्याचारों के खिलाफ आम जनता को संगठित कर आंदोलन का रास्ता अपनाकर समता मूलक समाजवादी समाज की स्थापना में लग जाने का आवाहन किया।
शिक्षण शिविर की सुचारु व्यवस्था पार्टी मंत्रिपरिषद के सदस्य कामरेड विक्रम सिंह एडवोकेट, कामरेड चन्द्रपाल सिंह आज़ाद, कामरेड कासिम अली तथा जिला कमेटी सदस्य याकूब अहमद सैफी के अलावा महावीर यादव, अब्दुल अज़ीज़ शर्मा जी, जुल्फिकार सैफी, अम्मन खां, एस पी सिंह और जावेद मियां पत्रकार रामपुर की देखरेख में संपन्न हुई।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!