उमेश लव, लव इंडिया मुरादाबाद। मुरादाबाद के रेलवे मनोरंजन सदन में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की कैरिज एंड वैगन/ मैकेमिकल कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय अध्यक्ष एस के त्यागी और महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि संविदा कर्मचारी भी यूनियन का अहम हिस्सा है और यूनियन उनके हक और अधिकार के लिए संघर्ष करेगी और उनको न्याय दिलाएगी।
एकता से अपना अधिकार और हक हासिल किया जा सकता है

रेलवे मनोरंजन सदन सभागार में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के सम्मेलन को महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने संबोधित करते हुए रेलवे कर्मचारियों से एकता पर कहा कि एकता से अपना अधिकार और हक हासिल किया जा सकता है। इस मौके पर, केंद्रीय अध्यक्ष एसके त्यागी रेल कर्मचारियों ने स्वागत किया।
रेल बचाओ देश बचाओ के नारे के साथ काम यूनियन कर रही

महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने कहा संविदा कर्मचारी को यूनियन का सदस्य बनाया। उनकी समस्याओं के भी समाधान के लिए काम करेगी। रेल बचाओ देश बचाओ के नारे के साथ काम यूनियन कर रही है।
एसके त्यागी का भी रेल कर्मचारियों ने स्वागत किया

इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष एसके त्यागी का भी रेल कर्मचारियों ने स्वागत किया। इस दौरान सिविल लाइन क्षेत्र के रेलवे मनोरंजन सदन में कैरिज एवं वैगन मैकेनिकल कॉन्फ्रेंस आयोजित भारी संख्या में रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे।
Hello world.