Civil Line थाने में किसानों का धरना, बोले- 3 दिन में आरोपी गिरफ्तार न हुआ तो उग्र आंदोलन

लव इंडिया मुरादाबाद। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के बैनर तले किसान कचहरी पहुंचे और यहां से फिर सिविल लाइन थाने और रिपोर्ट दर्ज के बावजूद सवा महीने बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर धरना देकर नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि अगर 3 दिन में आरोपी की गिरफ्तारी न हुई तो किस उग्र आंदोलन करेंगे।


यह मामला पिछले महीने जुलाई का है जहां एक दरोगा की बेटी से छेड़छाड़ की गई इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया।

इससे नाराज भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष राहुल देवल के नेतृत्व में बड़ी तादाद में किसान 11 अगस्त को कचहरी पहुंचे और यहां के बाद सिविल लाइन थाने, जहां किसानों ने बरसाती की ट्रिपाल को बिछाया और धरने पर बैठ गए। यह देखकर थाना पुलिस में हड़कंम मच गया।


जानकारी पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन पहुंचे और थाने में धरना दे रहे किसानों से बातचीत की। उन्होंने जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किए जाने का आश्वासन दिया। बावजूद इसके किसानों ने सीओ को ज्ञापन दिया और इसमें 3 दिन में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इसके बाद किसानों ने धरने को खत्म कर दिया।


इस दौरान, प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिद्धू, जिलाध्यक्ष रोहित देवल, जिला उपाध्यक्ष हरिनंदन, जिलाध्यक्ष रामपुर शन्नू, अरशद अली, मुकर्रम चौधरी, अरुण ठाकुर व अन्य किसान आदि रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!