बच्चों के प्रिया पंडित नेहरू ने पंचवर्षीय योजनाओं से विज्ञान, शिक्षा, तकनीकी विकास को बढ़ावा दिया

मुरादाबाद। भूड़े का चौराहा स्थित महानगर कांग्रेस कमेटी कैम्प कार्यालय पर शहर कांग्रेसजनों ने महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम बंटी के नेतृत्व मे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर नेहरू की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एंव पुष्पांजलि कर श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की गई एंव स्कूली बच्चो को स्वेटर और वस्त्र वितरित किए गए।


महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे और उनका जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। बच्चों के प्रति उनके प्रेम के कारण उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ जैसी प्रसिद्ध पुस्तक लिखी। भारत के औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए उन्होंने पंचवर्षीय योजनाएं शुरू कीं, और विज्ञान, शिक्षा तथा तकनीकी विकास को बढ़ावा दिया।


पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे, जो 15 अगस्त 1947 को बने और 27 मई 1964 को उनके निधन तक इस पद पर रहे। उनका जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद अब प्रयागराज में हुआ था। बच्चों से उनके विशेष लगाव के कारण उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वतंत्रता संग्राम में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा और उन्होंने ‘पूर्ण स्वराज’ का नारा दिया था। बच्चों के बीच वे ‘चाचा नेहरू’ के नाम से बहुत लोकप्रिय थे।
उन्होंने 1942 से 1946 तक जेल में रहते हुए ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ नामक पुस्तक लिखी। भारत के आधुनिक निर्माण में उनकी दूरदर्शिता और योगदान अमूल्य है, क्योंकि उन्होंने वैज्ञानिक, तकनीकी और औद्योगिक विकास पर जोर दिया। उन्होंने देश के विकास के लिए पंचवर्षीय योजनाओं की शुरुआत की। उनकी मृत्यु 27 मई 1964 को हुई थी।
उन्होंने गुटनिरपेक्षता की विदेश नीति को बढ़ावा दिया।


पुष्पांजलि सभा मे नजाकत ठेकेदार,फहीम मिर्जा,अशोक कपूर,सरदार सुखविंदर सिंह, महफूज अली,नदीम उद्दीन कातिब,पार्षद मौ• परवेज,पार्षद रेहान,पार्षद फहीम एडवोकेट वाॅर रूम इंचार्ज मौ•शादान,कार्यालय सचिव रिजवान रईस,शमशेर खान,वाहिद सैफी,सोनी सैफी,दानिश कुरैशी,रफीक मसूदी,अजीम उद्दीन,शानू शम्सी,सिराज,हितेश भटनागर,मौ•जहीर,बन्ने पहलवान,मौ•रफी अंसारी,मुर्सलीन खान,साहिल खान,सुफियान खान,अनवर मुम्ताज व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!