Bilari पहुंचे मुख्यमंत्री Yogi Adityanath, अटल आवासीय विद्यालय का लोकार्पण करने के बाद छात्र- छात्राओं से किया संवाद

लव इंडिया, मुरादाबाद। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath Bilari पहुंच गए और अटल आवासीय विद्यालय का लोकापर्ण करने के बाद छात्र- छात्राओं से संवाद किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

मुरादाबाद के बिलारी तहसील के पीपली गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया।उन्होंने दोपहर 2:05 बजे जनता को संबोधित किया। विद्यालय में 541 छात्र-छात्राओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह पहल निर्धन बच्चों को शिक्षा और बेहतर भविष्य प्रदान करने के लिए है। सीएम ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।

परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले जिले को विकास कार्यों की यह भव्य सौगात प्राप्त हुई है, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रयास भी सराहनीय रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंडल भर के जनप्रतिनिधियों से बैठक कर विकास योजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ है और शीघ्र ही कई परियोजनाएं धरातल पर नजर आएंगी। सीएम योगी ने अलीगढ़ की ऐतिहासिक, धार्मिक और पौराणिक विरासत का उल्लेख करते हुए श्रद्धेय बाबूजी कल्याण सिंह के योगदान को याद किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ विजन का समर्थन करते हुए स्थानीय हस्तशिल्प उद्योगों को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्वदेशी को अपनाकर ही देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त किया जा सकता है और विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम कर आतंकी और धर्मांतरण जैसे खतरों से भी बचा जा सकता है।

अलीगढ़ को कल्याण सिंह ने दिलाई राष्ट्रीय पहचान:मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नुमाइश मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अलीगढ़ की ऐतिहासिक और औद्योगिक पहचान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह धरती पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की कर्मभूमि रही है। जिन्होंने अलीगढ़ को ताला नगरी के रूप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। सीएम योगी ने कहा कि आज अलीगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयों को छूने के अवसर हैं। पहले जहां लोग सिर्फ एएमयू की बात करते थे। वहीं अब जनता की मांग पर राज्य सरकार ने स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर एक आधुनिक विश्वविद्यालय की स्थापना की है। यह विश्वविद्यालय आने वाले समय में देश के भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने देश की सैन्य ताकत और पराक्रम पर भी जोर दिया। योगी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने दुश्मन देश को करारा जवाब दिया है। यह मोदी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने जनसभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम कर रही है।जर्जर स्कूल भवनों पर सीएम योगी का सख्त आदेश, छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरिउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवनों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें तुरंत खाली कर निष्क्रिय करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी जिलों में ऐसे जर्जर भवनों की तत्काल पहचान की जाए और उनका सत्यापन कर कार्रवाई की जाए, ताकि छात्रों और शिक्षकों की जान को कोई खतरा न रहे। सीएम के आदेश के बाद विभाग सक्रिय हो गया है। सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे जर्जर भवनों की रिपोर्ट तैयार करें और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने भी स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी जर्जर भवन से जुड़ी दुर्घटना की सूचना मिलती है, तो संबंधित अधिकारी को जिम्मेदार मानते हुए उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि जर्जर भवनों के चलते छात्रों के जीवन को खतरा बना हुआ था और इससे विभाग की छवि भी प्रभावित हो रही थी। अब प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई से उम्मीद है कि आने वाले समय में बच्चों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण में शिक्षा मिल सकेगी।

हर विधानसभा क्षेत्र में हो समान विकास, जनप्रतिनिधि पारदर्शिता से करें कार्य: सीएम योगी

कलैक्ट्रेट सभागार में अलीगढ़ मंडल के जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनहित से जुड़े कार्यों की निरंतरता बनी रहनी चाहिए ताकि पक्षपात की कोई गुंजाइश न रहे। सीएम ने कहा कि छोटे कार्य विधायक निधि, पंचायत निधि से पूरे कराएं जाएं और धन का पारदर्शी उपयोग हो। स्वच्छता समिति गठन, जल निकासी, सफाई और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकास के लिए धन की कमी नहीं, जरूरत समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों की है।

error: Content is protected !!