अलीगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी बोले-स्वदेशी अपनाओ, अलीगढ़ को आगे बढ़ाओ

अलीगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, 1194 करोड़ 75 लाख की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास


अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को हेलीकॉप्टर से आईटीआई स्थित हेलीपैड पहुंचे। जहां से वे कार द्वारा सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में उन्होंने मंडलीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज से जनप्रतिनिधियों ने सीएम योगी के समक्ष अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री नुमाइश मैदान पहुंचकर 1194 करोड़ 75 लाख रुपये की कुल 188 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ जनसभा को भी संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सीएम युवा, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, 70 प्लस आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, एनआरएलएम क्रेडिट लिंकेज चैक, पीएम एवं सीएम आवास लाभार्थीगनों को लाभान्वित करने के साथ ही विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण एवं अन्न प्रासन्न भी कराया।

कहा कि एक जिला एक उत्पाद के तहत सीएम ने अलीगढ़ की पीतल की मूर्तियां,खुर्जा की क्रॉकरी, फिरोजाबाद की चूडियां सहित अन्य जिलों के उत्पादों को भी याद किया। अलीगढ़ डिफेस कॉरिडोर व राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्याल का भी जिक्र किया। उन्होंने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर ऑपरेशन सिंदूर को याद कर हर घर तिरंगा लहराने का आग्रह भी किया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस, पीएसी और खुफिया एजेंसियों को मुस्तैद किया गया है।

योगी का विकास मंत्र: स्वदेशी अपनाओ, अलीगढ़ को आगे बढ़ाओ


अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 957 करोड़ रुपए की 186 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह ने ताला नगरी के रूप में नई पहचान दिलाई और अब यह शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

सीएम योगी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय को अलीगढ़ की नई उपलब्धि बताया और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ज़िक्र करते हुए भारत की ताकत का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार बिना भेदभाव के विकास कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’ की अपील करते हुए कहा कि स्वदेशी अपनाने से देश को मुनाफा होता है जबकि विदेशी वस्तुएं अप्रत्यक्ष रूप से आतंकवाद और धर्मांतरण को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने स्वच्छता और जनभागीदारी को विकास का मुख्य आधार बताया और कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में जंगलराज था, जिसे भाजपा सरकार ने खत्म कर कानून-व्यवस्था बहाल की है।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!