लव इंडिया, संभल। केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक में केमिस्ट जागरूकता कार्यक्रम 5 अप्रैल को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में मंडल भर के ड्रग विभाग के अधिकारी एवं केमिस्ट हिस्सा लेंगे।
डायमंड पैलेस में केमिस्ट जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

कार्यक्रम की तैयारी के लिए केमिस्ट एसोसिएशन के अधिकारियों ने जिम्मेदारी संभाली है। नगर के वार्ष्णेय मेडिकल स्टोर पर केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से तय किया गया कि 5 अप्रैल रविवार को मुरादाबाद रोड पर स्थित डायमंड पैलेस में केमिस्ट जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
अधिकारियों से समस्याओं का निस्तारण मार्गदर्शन प्राप्त होगा
कार्यक्रम को मंडल मुरादाबाद के डी एल ए तथा रामपुर बिजनौर मुरादाबाद संभल अमरोहा के ड्रग इंस्पेक्टर संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में ड्रग विभाग के अधिकारियों को केमिस्ट बंधुओ से तथा केमिस्ट बंधुओं को ड्रग विभाग के अधिकारियों से समस्याएं एवं उनका निस्तारण तथा अधिकारी गण का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में सभी मेडिकल लाइसेंस धारक केमिस्ट भाग लेंगे

केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार वाष्र्णेय ने केमिस्ट बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मंडल भर के सभी अधिकारियों की उपस्थिति में केमिस्ट बंधुओं के साथ आयोजित किए जाने वाले जागरूकता कार्यक्रम में सभी मेडिकल लाइसेंस धारक केमिस्ट भाग लेंगे। उन्होंने मंच, सज्जा, ध्वनि वर्धक,स्वागत, जलपान, भोजन, पुरस्कार, संबंधी सभी व्यवस्थाएं अपने साथी केमिस्ट बंधुओ को सौंपी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्यों से जुटने का आह्वान
कार्य अध्यक्ष राहिल भारतीय ने केमिस्ट जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में केमिस्ट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को जी जान से जुटने का आह्वान किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकुश त्यागी ने कहा कि तहसील संभल क्षेत्र के सभी लाइसेंस धारक केमिस्ट बंधुओं को आमंत्रित किया गया है।
मंडलीय एवं जनपदीय अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा

कार्यक्रम में केमिस्ट की समस्याएं उनके कर्तव्य एवं अधिकार से परिचित कराते हुए उनकी सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए मंडलीय एवं जनपदीय अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसलिए इस कार्यक्रम का नाम केमिस्ट जागरूकता कार्यक्रम रखा गया है।
बैठक में यह लोग रहे मौजूद

बैठक में श्याम शरण शर्मा, अनिल कुमार अग्रवाल, योगेंद्र नाथ, शाहनवाज, नसीम, मंजर उल हक, अतुल त्यागी, भुशंकर वार्ष्णेय, आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। बैठक की अध्यक्षता प्रियरत्न आर्य ने की और संचालन अजय कुमार शर्मा ने किया।
Hello world.